Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

सम्राट अशोक जयंती में 25 मार्च को ज्यादे से ज्यादे लोगों को पहुंचने की अपील

राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा भारत की तरफ से सिधुआं बाजार में एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई । इसमें आगामी 25 मार्च को प्रियदर्शी अशोक सम्राट की जयंती मनाने की अपील की गई। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा ने जयंती समारोह के दिन समाज की से जुड़े राजनीतिक व्यापारी शैक्षिक शिक्षा क्षेत्रों से जुड़े लोगों एकजुटता पर जोर देते हुए भारी संख्या में मौजूदगी दर्ज कराने की अपील की। इसके बाद बैठक में शामिल हुए लोगों से प्रियदर्शी अशोक सम्राट के पद चिन्हों पर चलने की अपील की गई। अध्यक्षता सदर ब्लॉक अध्यक्ष लालबहादुर कुशवाहा ने की संचालन अशोक कुशवाहा ने किया। बैठक को जिलाध्यक्ष रामप्रताप कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जनार्दन कुशवाहा, उपाध्यक्ष डॉ हरिहर कुशवाहा, परमानंद कुशवाहा, डॉ हरीनारायण कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। इस दौरान महेंद्र कुशवाहा, गुड्डू कुशवाहा, बीके कुशवाहा, ब्रह्मा कुशवाहा ,नवल किशोर कुशवाहा, रामाकांत कुशवाहा ,धीरज कुशवाहा, बंधु कुशवाहा, शिव कुमार प्रसाद, कैलाश कुशवाहा,लालजी कुशवाहा,प्रमोद कुशवाहा ,हरिराम कुशवाहा, रमाशंकर कुशवाहा, नरेश यादव, सुदर्शन यादव, वकील अंसारी, वीरेंद्र कुशवाहा, भरत कुशवाहा, संजय कुशवाहा, महेश कुशवाहा, राकेश शर्मा, युधिष्ठिर कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।