Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने MLC अक्षय प्रताप सिंह पर दर्ज कराया फर्जीवाड़े का केस

Default Featured Image

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपना अलग स्थान रखने वाले प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ की पत्नी भानवी कुमारी सिंह इस समय चर्चा में आ गई हैं। चर्चा उनके कराए गए केस को लेकर हो रही है। दरअसल, भानवी कुमारी सिंह ने विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल भैया पर केस दर्ज करा दिया है। उन्होंने अक्षय प्रताप सिंह गोपाल समेत 5 अन्य के खिलाफ नई दिल्ली के ईओडब्लू थाने में केस दर्ज कराया है। एमएलसी पर फर्जीवाड़े समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। इसके बाद से विवाद गहराने लगा है।

अक्षय प्रताप सिंह गोपाल को राजा भैया खेमे का नेता माना जाता है। इसके बाद भी राजा भैया की पत्नी की ओर से केस दर्ज कराए जाने के बाद राजनीतिक चर्चा और कयासबाजियों का दौर शुरू हो गया है। थाने की ओर से भानवी कुमारी सिंह की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे का नंबर भी जारी कर दिया गया है। क्राइम नंबर 13/2023 में भारतीय दंड विधान की धारा 420, 467, 468, 471, 109 और 120बी लगाया गया है।

सांसद भी रह चुके हैं अक्षय प्रताप
अक्षय प्रताप सिंह गोपाल सांसद भी रह चुके हैं। एमएलसी को फर्जी पते पर रिवाल्वर का लाइसेंस मामले में सजा भी मिली थी। वे राजा भैया के करीबी और रिश्तेदार हैं। तीन बार एमएलसी और एक बार सांसद रह चुके हैं। अब उनके खिलाफ राजा भैया की पत्नी के खड़े होने को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है। आपसी संबंध के बिगड़ने के कारणों की भी चर्चा बड़े तौर पर हो रही है।