Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

विकास यात्राओं में 4 लाख 88 हजार से अधिक नागरिकों की समस्याओं का समाधान हुआ :

Default Featured Image

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास यात्राओं में निरंतर हो रहे विकास कार्यों के लोकार्पण और नए कार्यों के शिलान्यासों से प्रदेश में सृजन का नया वातावरण बना है। विकास यात्राओं में बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं का समाधान भी हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विकास यात्रा में अब तक 27 हजार 421 लोकार्पण तथा 20 हजार 676 शिलान्यास हुए हैं। साथ ही 4 लाख 88 हजार 146 भाई-बहनों की समस्याओं का सकारात्मक समाधान हुआ है।