Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में बांट दी गईं

मिशन २०२३ की तैयारी में जुटी भाजपा अब आधी आबादी अर्थात महिला वोटर्स को लुभाने नई शराब नीति और लाड़ली बहना योजना को चुनावी हथियार बनाएगी। संगठन ने अपने मैदानी कार्यकर्ताओं को मंडल और बूथ स्तर पर महिलाओं के बीच इन दोनों निर्णयों की जोर-शोर से ब्रांर्डिंग करने का निर्णय किया है। महिलाओं के बीच यह प्रचारित किया जाएगा कि शराब अहातों के कारण उन्हें जो परेशानी हो रही थी उसे दूर कर दिया गया है। इसी तरह लाड़ली बहन योजना के आठ मार्च से फॉर्म भरे जाएंगे। उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का अभियान शुरु किया जा रहा है। प्रदेश की सभी ४१३ निकायों में मंगलवार को धन्यवाद सभाओं के जरिए महिलाएं सीएम के प्रति आभार जताएंगी। भाजपा संगठन ने अपने मैदानी कार्यकर्ताओं को लाड़ली बहना योजना के लिए महिलाओं से आवेदन फार्म भरवाने का टास्क भी सौंपा है। इसके साथ ही बूथ सशक्तिकरण और हर बूथ पर वोट शेयर बढ़ाकर ५१ फीसदी किए जाने के लिए तीन-चार बूथ को मिलाकर शक्तिकेंद्र बनाए गए हैं।

You may have missed