देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों के दौरान लगभग 16 हजार नए मामले सामने आए हैं और 465 लोगों की इश दौरान मौत भी हुई है। वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ स्वस्थ होने वाले लोगों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 2.58 लाख से ज्यादा लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। पांच हजार से ज्यादा लोगों की जान भी जा चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के सर्वाधिक 15,968 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 456 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4 लाख 56 हजार 183 हो गई है। इसमें से 1 लाख 83 हजार 22 एक्टिव केस हैं और अब तक 2 लाख 58 हजार 685 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। देश में कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 14,476 पहुंच गई है।
More Stories
स्वाति मालीवाल हमला मामला लाइव: ‘घातक’ हमले से विभव की हिरासत तक – शीर्ष घटनाक्रम |
ओडिशा लोकसभा चुनाव 2024: चरण 5 मतदान का समय, प्रमुख उम्मीदवार और मतदान क्षेत्र |
CUET पेपर वितरण में गड़बड़ी पर कानपुर में हंगामा |