Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Kanpur Dehat में सेहरा बांधकर पहुंचा सिपाही, दुल्हन ले गया कोई और, बड़ी मजेदार है ये कहानी

Default Featured Image

यूपी के कानपुर देहात से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां बारात लेकर पहुंचा दूल्हा जब दुल्हन के कोर्ट मैरिज की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए।

 

गौरव राठौर, कानपुर देहात : बारात लेकर दोस्तों के साथ नाचते गाते पहुंचे दूल्हे (सिपाही) को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब द्वारचार के बाद उसे पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर चुकी है। ये सुनते ही दूल्हा भड़क गया। उसके परिजनों ने भी हंगामा शुरू कर दिया। दुल्हन ने प्रेमी से कोर्ट मैरिज की बात सबसे छिपाई थी। बात बिगड़ी तो पुलिस पहुंची। बारात वापस हो गई। लखनऊ से प्रेमी को बुलाकर फेरे कराए गए। ये मामला कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बे का है।

अकबरपुर कस्बा के शंकरदयाल नगर की एक युवती की शादी चौबेपुर कानपुर के बनसठी गांव के यूपी पुलिस के सिपाही के साथ तय हुई थी। सिपाही महीनों से शादी की तैयारी में लगा था। मंगलवार को बाढ़ापुर रोड पर मैरिज लॉन में बारात पहुंची। कन्या पक्ष के लोग भी एकत्र हुए। बारात का स्वागत हुआ। तब तक किसी को कुछ पता नहीं था। जनवासे से बैंडबाजे के साथ दूल्हे के दोस्त और परिवार के लोग नाचते गाते द्वारचार के लिए पहुंचे। ये रस्म पूरी होने के बाद आगे की रस्में शुरू हो गईं। इस बीच दुल्हन के पिता को पता चला कि बेटी पहले ही लखनऊ के विकास नगर में रहने वाले प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर चुकी है। ये बात सुनकर वह दंग रह गए। ये बात दुल्हन ने अपने परिजनों से भी छिपा रखी थी।

दुल्हन के पिता ने दूल्हे और उसके पिता को दी जानकारी बारातियों के स्वागत सत्कार में कोई कमी न रह जाए, इसमें व्यस्त दुल्हन के पिता को जब बेटी के कृत्य की जानकारी हुई तो वह पहले तो जहां के तहां बैठ गए। कुछ देर बैठे रहने के बाद परिवार के लोगों ने उन्हें समझाया कि ये जानकारी दूल्हे के परिजनों को दें। इसके बाद वह भारी मन से दूल्हे और उसके पिता के पास पहुंचे। उन्हें अलग बुलाकर बताया कि बेटी पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुकी है। ये सुनकर दूल्हे पक्ष में सन्नाटा पसर गया।दूल्हे पक्ष के लोगों ने किया हंगामादूल्हे पक्ष के लोगों में इस बात की नाराजगी थी कि अगर युवती ने पहले ही प्रेमी से शादी कर ली थी तो उसे बारात आने से पहले ही ये बात सबको बतानी चाहिए। अब बारात में दूल्हे पक्ष के सभी रिश्तेदार और करीबी शामिल होकर यहां आए। ऐसे में उनके परिवार की बदनामी हो रही है। इस बात पर दूल्हे के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी किसी ने यूपी 112 पुलिस को दी। यूपी 112 पुलिस के साथ कस्बा चौकी इंचार्ज अकबरपुर, कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया गया है। बारात वापस हो गई है।अब अफसरों को क्या जवाब दूंगामहीनों से शादी की तैयारी, दोस्तों को बारात में शामिल होने का निमंत्रण देने के साथ ढेर सारी खरीदारी करने के बाद बरात लेकर पहुंचे दूल्हे सिपाही को बड़ा झटका लगा। उसने दोस्तों से कहा कि अफसरों को कार्ड देकर उन्हें अपनी शादी का हवाला देकर छुट्टी लेकर आया था। वापस जाने पर अब क्या बताऊंगा। हालांकि, इसके बाद उसके कुछ दोस्त उसका मजाक उड़ाते दिखे।लखनऊ से बुलाकर प्रेमी के साथ कराए गए फेरेसिपाही की बारात वापस होने के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों में शर्मिंदगी महसूस हो रही थी। कुछ लोगों ने बात बनाने की कोशिश की। इस पर दुल्हन से उसके प्रेमी को फोन कराया गया। दुल्हन ने उसे बुलाया। वह अपने परिवारीजनों के साथ मैरिज लॉन में पहुंचा तो वहां उसके साथ सादगी से फेरे कराए गए। इसके बाद दुल्हन को विदा कर दिया गया।
अगला लेखपंचायती राज विभाग में घोटाला, 3 बड़े अफसरों समेत 5 पर CM Yogi Adityanath ने लिया ऐक्शन

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Get Kanpur News, Breaking news headlines about Kanpur crime, Kanpur politics and live updates on local Kanpur news. Browse Navbharat Times to get all latest news in Hindi.