Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

हॉकी झारखंड ने जारी किया वर्ष 2023 के लिए खेल कैलेंड

Ranchi : हॉकी झारखंड ने वर्ष 2023 के राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी किया है. हॉकी झारखंड ने वर्ष 2023 में जिला स्तरीय सब जूनियर, जूनियर और सीनियर महिला और पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के साथ झारखंड राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और 5 साइट महिला पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिए आयोजन की तिथि और आयोजन स्थल जारी किया है. जारी कैलेंडर के अनुसार राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 7 अप्रैल और जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 4 अप्रैल से आयोजित होगी. विशेष परिस्थिति में पूर्व सूचना देकर आयोजन तिथि और आयोजन स्थल में आंशिक परिवर्तन की भी सूचना दी गई है.

इसे भी पढ़ें – सदन में गूंजा आवारा कुत्तों के आतंक का मुद्दा, हर जिले में डॉग स्क्वायड के गठन की मांग