Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

राष्ट्रपति मुर्मु को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी विदाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राजधानी भोपाल में अल्प प्रवास के बाद शुक्रवार की दोपहर विशेष विमान से नई दिल्ली के लिये रवाना हुई। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा एवं जनजातीय कार्य और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री मीना सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति को विदाई दी। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, भोपाल कमिश्नर मालसिंह भयडिय़ा, कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

You may have missed