Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मां का निधन, वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम संस्कार

Default Featured Image

मुकेश पाण्डेय, मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मां रामा देवी का 99वें वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मिर्जापुर जिले के चुनार तहसील के ओडी गांव में स्वतंत्र देव सिंह का पैतृक गांव है, जहां पर मां रहती थीं। निधन की सूचना के बाद स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ से पैतृक गांव पहुंच गए है, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। स्वतंत्र देव सिंह के पिता अल्लर सिंह का पहले ही निधन हो चुका है।

स्वतंत्र देव सिंह पांच भाइयों और बहनों में तीसरे नंबर पर है। बड़े भाई दद्दन सिंह सरकारी विद्यालय में अध्यापक थे। एक भाई श्रीपति सिंह जो कि यूपी पुलिस में दारोगा है। मां बड़े भाई दद्दन सिंह के साथ ही रहती थी। पूर्वांचल के दौरे पर जब भी स्वतंत्र देव सिंह आते थे तो मां से मिलने जरूर आते थे। बुधवार को मां रामा देवी की तबियत अचानक से बिगड़ी, जहां कुछ ही देरी के बाद निधन हो गया। करीब एक वर्षों से वृद्धावस्था में होने वाली बीमारियों से मां ग्रसित थी। मां के निधन होने की जानकारी स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट करके दी है, जहां ट्वीट में भावुक होकर दुख व्यक्त किया है। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके जताया दुखस्वतंत्र देव सिंह की मां का निधन होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके निधन जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके दुख जताते हुए कहा कि उ.प्र. सरकार में मेरे सहयोगी स्वतंत्र देव सिंह की माताजी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।