Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

तस्वीरों में बनारस की होली: घाटों पर मदमस्त नजर आए विदेशी, काशी विश्वनाथ में ‘होली खेले रघुवीरा’ पर झूमे भक्त

Default Featured Image

देशभर में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है। रंगों के इस उत्सव में सभी उल्लास और खुशी से झूम रहे हैं। एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं। 

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में होली उत्सव में लोगों ने धूम-धाम से होली खेली। वाराणसी के घाट सुबह से ही रंग बिरंगे हुए। 

ढोलक-मंजीरे के साथ होली के गीत गातों में लोग झूमते नजर आए। बनारस के लोगों के अलावा विदेशी भी रंगों में सराबोर नजर आए। विदेशी पर्यटकों ने कहा- बनारस की होली खेलकर मजा आ गया। 

 

काशी विश्वनाथ मंदिर में भी लोगों ने जमकर होली खेली। वाराणसी के कमिश्नर और मंत्री रविंद्र जयसवाल ने काशी विश्वनाथ धाम में फूलों और रंग से होली खेली। 

होली का उत्सव कुछ लोगों ने कल मनाया तो वहीं कुछ लोग आज मना रहे हैं। अस्सी घाट पर लोग होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

 

वहीं लोग अपनी फोटो भी खींचवाते नजर आए। सोशल मीडिया पर भी लोग होली बधाई दे रहे हैं।