Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Akhilesh के करीबी सपा नेता Jugendra Yadav पुलिस के चंगुल में फंसे, साल भर से चल रहे थे फरार

एटा: अखिलेश यादव के करीबी और पूर्व पंचायत अध्‍यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले एक साल कई मामलों में पुलिस को समाजवादी नेता की तलाश थी पर वह फरार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी आगरा से की है। उन्‍हें एटा लाया जा रहा है जहां अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने उन पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। सपा नेता के खिलाफ एक दर्जन से ज्‍यादा मामले दर्ज हैं।

जुगेंद्र सिंह पर 2021 में एक महिला ने अपने बेटे पर जानलेवा हमला करने और लूटपाट का आरोप लगाया था। महिला ने अपी शिकायत में कहा था कि वह बेटे के साथ दवाई लेने जा रही थी। इसी दौरान दो वाहनों में आए लोगों ने उनके बेटे की पिटाई की। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर फायर किया जिसमें वह बच गई। उन लोगों ने पर्स में रखे पैसे भी लूट लिए। इस मामले में पुलिस ने कई बार नोटिस दिया पर जुगेंद्र सिंह नहीं पेश हुए।

बड़े भाई रामेश्‍वर सिंह की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी
जुगेंद्र सिंह 2017 औ 2022 से एटा विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। उनके बड़े भाई रामेश्‍वर सिंह को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है। वह भी सपा से विधायक रह चुके हैं। कुछ समय पहले प्रशासन ने जुगेंद्र सिंह की कई प्रॉपर्टी पर बुलडोजर भी चलवाया था। जुगेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बाद एटा कोतवाली में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

You may have missed