Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

पन्ना टाइगर रिजर्व में चहलकदमी करती नजर आई बाघिन पी-151, पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया

पन्ना टाइगर रिजर्व में शनिवार को सुबह पर्यटकों को बाघिन पी-151 चहलकदमी करती नजर आई। पन्ना टाइगर रिजर्व में भ्रमण करने आए पर्यटकों ने बाघिन की अटखेलियों को अपने कैमरे में कैद कर लिया। मानसून सीजन में बाघिन की चहलकदमी पर्यटकों को आनंदित कर रही है।

बाघ विहीन हो जाने के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा लगातार बढ़ा है। अब टाइगर रिजर्व में बाघ-बाघिन और शावकों की संख्या 65 हो गई है। इस टाइगर रिजर्व में मानसून सत्र में बाघिन पी-151 का जलवा बरकरार है। यही कारण है कि कोरोना के चलते भले ही पर्यटक कम आ रहे हों, लेकिन जितने भी पर्यटक पन्ना टाइगर रिजर्व में आते हैं, उन्हें बाघिन के दीदार जरूर होते हैं। लोग यह नजारा अपने कैमरे में कैद करते हैं।