Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

इस मामले में ब्राजील 45 संक्रमितों के साथ टॉप परअब तक 5.49 लाख केस; भारत में हर 100 टेस्ट पर औसत 6 मरीज मिल रहे

Default Featured Image

देश में अब तक 5 लाख 49 हजार 197 कोरोना केस आ चुके हैं। इनमें से आधे से ज्यादा, यानी 3.21 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 2.12 लाख का इलाज चल रहा है। 16 हजार 486 संक्रमितों ने जान गंवाई है। देश में प्रति 100 टेस्टिंग पर औसतन 6 मरीज मिल रहे हैं। इस मामले में वह सबसे ज्यादा संक्रमित टॉप-5 देशों में तीसरे नंबर पर है। 100 टेस्टिंग पर 45 मरीज के साथ ब्राजील टॉप पर है। इसके बाद अमेरिका, रूस और ब्रिटेन का नंबर है। 


अपडेट्स…

  • मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में अब घर-घर जाकर कोरोना जांच की जाएगी। दिल्ली, मुंबई समेत कुछ अन्य जगहों पर ऐसा सर्वे पहले से चल रहा है। लक्षण वाले सदस्यों की सूची तैयार की जाती है और फिर उन पर डॉक्टर की टीम निगरानी रखती है।
  • मणिपुर में 15 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को इसी घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अभी तक 1092 लोग संक्रमित पाए गए हैं। यहां 660 एक्टिव केस हैं और 432 लोग ठीक हो चुके हैं। 
  • बीएसएफ ने बताया कि पिछले 24 घंटे में फोर्स के 33 पर्सनल कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ अब तक 944 कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 637 लोग स्वस्थ हो गए और पांच की मौत हो गई। 302 एक्टिव केस अभी बचे हैं।