Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

100 वें मन की बात कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर भाजपा ने मनाया दीपोत्सव

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण के प्रसारण की पूर्व संध्या पर झारखंड भाजपा ने आज दीपोत्सव मनाया. हरमू स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय समेत राज्य के सभी पार्टी कार्यालयों में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दीपोत्सव में शामिल हुए.

मन की बात अद्भुत कार्यक्रम है  : दीपक प्रकाश

रांची में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कार्यालय में दीप जलाये. उन्होंने कहा कि मन की बात अद्भुत कार्यक्रम है. जन आंदोलन और सामाजिक क्रांति लाने में इस कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका है. वहीं रांची सांसद संजय सेठ और हटिया विधायक नवीन जायसवाल हरमू चौक में पार्टी द्वारा आयोजित मानव श्रृंखला में शामिल हुए.