Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

राजधानी के सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास के सामने एक युवक आत्मदाह कर लिया। मुलाकात ना हो पाने से था नाराज

Default Featured Image

राजधानी के सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास के सामने एक युवक आत्मदाह कर लिया। युवक को झुलसाता देख सुरक्षा कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। शरीर पर धधकती लपटें लिए युवक तड़प रहा था। मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने मिट्‌टी और कपड़े से आग बुझाई और एंबुलेंस से युवक को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। 

युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में ले जाया गया।
युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में ले जाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक मूलत: धमतरी के तेलिनसट्‌टी का रहने वाला है। युवक का नाम हरदेव सिन्हा है। वह बेरोजगार था। चर्चा है कि रोजगार की मांग को लेकर वह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलना चाहता था। सुरक्षा कर्मियों ने किसी कारण से उसे अंदर जाने नहीं दिया। युवक पहले से ही अपने साथ ज्वलनशील ईंधन लेकर गया था। गुस्से में आकर उसने खुद को आग लगा ली। हरदेव फिल्हाल घायल है, पुलिस  घटना से जुड़ी पूछताछ कर रही है। 

You may have missed