Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

झारसुगुड़ा – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 15 से 18 मई तक रद – Lagatar

Default Featured Image

Ranchi : खडगपुर मंडल के संतरागाछी स्टेशन पर विकास कार्यों को लेकर ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इसके कारण ट्रेन संख्या 08696 रांची – बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. इसके साथ रांची रेल मंडल के झालिदा स्टेशन पर हटिया – पुर्णिया कोर्ट – हटिया एक्सप्रेस एवं रांची – धनबाद – रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों का अगले आदेश तक ठहराव जारी रहेगा.

रांची रेलमंडल की ये ट्रेनें प्रभावित रहेंगी 

चक्रधरपुर मंडल के नुआगं स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया – झारसुगुड़ा – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 15 मई से 18 मई तक रद्द रहेगी.

ट्रेन का आंशिक समापन  : ट्रेन संख्या 18106 जयनगर – राउरकेला – एक्सप्रेस ट्रेन 14 मई एवं 17 मई को राउरकेला के स्थान पर हटिया तक ही जाएगी.

ट्रेन का आंशिक प्रारंभ : ट्रेन संख्या 18105 राउरकेला – जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन 16 मई एवं 18 मई को राउरकेला के स्थान पर हटिया से प्रस्थान करेगी.

ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन 
 ट्रेन संख्या 22845 पुणे – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 14 मई एवं 17 मई को अपने निर्धारित समय से 02 घंटे विलम्ब से पुणे से प्रस्थान करेंगी.
ट्रेन संख्या 13426 सूरत – मालदाटाउन एक्सप्रेस ट्रेन 15 मई को अपने निर्धारित समय से 01 घंटे विलम्ब से सूरत से प्रस्थान करेंगी.
ट्रेन संख्या 18309 सम्बलपुर – जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन 15,16 एवं 18 मई को अपने निर्धारित समय से 02 घंटे विलम्ब से सम्बलपुर से प्रस्थान करेंगी .
ट्रेन संख्या 18310 जम्मूतवी – सम्बलपुर एक्सप्रेस ट्रेन 14 मई एवं 16 मई को अपने निर्धारित समय से 04 घंटे विलम्ब से जम्मूतवी से प्रस्थान करेंगी.

इसे भी पढ़ें – झारखंड के 50 आदिवासी विद्यार्थियों का एक्सपोजर विजिट 15-17 मई तक