Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

रायपुर : हसदेव बांगो परियोजना के कार्या के लिए 13.58 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर, 24 मई 2023

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा कोरबा जिले के हसदेव बांगो परियोजना अंतर्गत विभिन्न कार्यो के लिए 13 करोड़ 58 लाख 81 हजार रूपए स्वीकृत किये गये है। परियोजना के अंतर्गत बकाया बकेट एप्रॉक्सी ट्रीटमेंट कार्य किया जायेगा। कार्यो को पूर्ण कराने मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।