Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

दुल्हन की मां और भाई घायल बेटी की विदाई के बाद बदमाशों ने शादी वाले घर पर हमला किया,

द्वारकापुरी क्षेत्र में देर रात बदमाशों ने शादी वाले घर पर जमकर उपद्रव किया। दुल्हन की विदाई के कुछ देर बाद ही बदमाश घर पहुंचे और हमला बोल दिया। हमले में दुल्हन की मां और उसके भाई घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष के तीन-तीन लोग घायल हुए हैं।

घटना प्रजापत नगर की है। पुलिस के अनुसार, पुराने विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू और लट्‌ठ से देर रात हमला किया था। हमले में दोनों की पक्ष के छह लोग घायल हुए हैं। यहां रहने वाली युवती की सोमवार को शादी थी। इसके बाद परिवार ने बेटी को विदा ही किया था कि मोहल्ले में ही रहने वाले तीन चार युवकों ने चाकू और लट्‌ठ से हमला कर दिया।

हमले में दुल्हन की मां समेत उसके भाई घायल हो गए। मां लक्ष्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले के बाद दोनों ही पक्ष थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई। बताया जा रहा है कि एक पक्ष दूसरे पक्ष की एक महिला के खिलाफ टिप्पणी कर रहा था। इसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है।