देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,85,493 हो गए हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अब 2,20,114 लोगों का इलाज चल रहा है और 3,47,978 लोग ठीक हो चुके हैं। अधिकारी ने कहा कि ‘अभी मरीजों के ठीक होने की दर 59.43 प्रतिशत है।’ कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 507 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 245 मामले महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद दिल्ली में 62, तमिलनाडु में 60, उत्तर प्रदेश में 25, कर्नाटक में 20, गुजरात के 19, पश्चिम बंगाल में 15, मध्यप्रदेश तथा राजस्थान के आठ-आठ, आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना के सात-सात, जम्मू-कश्मीर तथा पंजाब के छह-छह, बिहार के पांच, हरियाणा के चार, केरल, ओडिशा, पुदुचेरी तथा उत्तराखंड में दो-दो और असम तथा हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।
More Stories
ईडी ने 35.23 करोड़ रुपये नकद जब्त होने के बाद झारखंड के मंत्री के सचिव, घरेलू नौकर को गिरफ्तार किया
ईडी ने झारखंड के मंत्री के पीएस की घरेलू मदद से बेहिसाब नकदी जब्त की
लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने जय नारायण पटनायक को चुना क्योंकि सुचित्रा मोहंती पुरी में दौड़ से बाहर हो गए |