Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

दुर्ग : पद्म पुरस्कार 2024 के लिए ऑनलाइन नामांकन एवं अनुशंसा 15 सितंबर 2023

जिला जनसंपर्क कार्यालय दुर्ग (छ.ग.)
समाचार
 
पद्म पुरस्कार 2024 के लिए ऑनलाइन नामांकन एवं अनुशंसा 15 सितंबर 2023

दुर्ग 06 जून 2023/

      भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा पद्म पुरस्कार 2024 के लिए ऑनलाइन नामांकन/अनुशंसा 1 मई 2023 से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in  पर शुरू हो गई है। नामांकन/अनुशंसा की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2023 है। राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन/अनुशंसा भेजने हेतु लॉगिन आईडी A2311298625 और पासवर्ड Au378#157 निर्धारित है। केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से प्राप्त नामांकन/अनुशंसा प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।