![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
भोपाल : बुधवार, जून 7, 2023
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, मौलश्री और जामुन के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री प्रकाश शुक्ला, श्रीमती श्वेता आनंद तिवारी और श्रीमती रेखा तिवारी ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। इनके परिजन और परिचित सर्वश्री शैलेन्द्र शुक्ला, सुधीर शर्मा, सुश्री रेखा शुक्ला, पलक शुक्ला, नीना पुंज, निमिषा सक्सेना, नीता पॉसपुल, साध्वी श्रीवास्तव, पूनम शर्मा, शामिनी सिंह, आनंदिता त्यागी, सर्वश्री सौरभ शर्मा, आनंद त्यागी, सौरभ निरवानी और प्रभात पांडे भी पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ गायक श्री ऋतिक चौहान ने भी पौध-रोपण किया। सर्वश्री शिवनारायण चौहान, अखिलेश चौहान और कुणाल चौहान साथ थे।
More Stories
मोबाईल नंबर के लिए किया परेशान’, महाकाल मंदिर के कर्मचारी पर युवती ने लगाया आरोप
देखिए नेताजी की गुंडागर्दी: नगर पालिका अध्यक्ष महिला स्वास्थ्य कर्मी के घर पहुंची मारपीट, वीडियो वायरल
संगठन चुनाव की तैयारियां शुरू: जुलाई से भाजपा का सदस्यता अभियान, फिर बूथ, प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव