Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

(रायपुर) सरेआम शराब पीते 6 पकड़ाए

  • 09-Jun-23

रायपुर, 09 जून (आरएनएस)। राजधानी पुलिस ने नशेडिय़ों के खिलाफ अभियान चलाकर सरेआम शराब पीते 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार आमानाका पुलिस ने बिजली ऑफिस के पास टाटीबंध में शराब पीते आरोपी प्रमोद जंघेल 35 वर्ष व जीतेंद्र साहू 36 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरह तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी गौरव जैन 28 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं गोलबाजार पुलिस ने आरोपी तुसाल सोनी 23 वर्ष, ईश्वर पाल 46 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरह आरंग पुलिस ने आरोपी घनश्याम जांगडे 42 वर्ष को गिरफ्तार किया है।