दक्षिण कोरिया को शिकस्त देकर भारत ने किया खिताब अपने नाम
भोपाल : सोमवार, जून 12, 2023
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को एशिया कप 2023 टूर्नामेंट में ऐतिहासिक जीत पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। टूर्नामेंट का कल समापन दिवस था। जापान के काकामीगहारा में 4 बार की चेम्पियन दक्षिण कोरिया को भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने 2-1 से शिकस्त देकर नया इतिहास रचा है।
दक्षिण कोरिया को टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम माना गया है। इस बार भारत की महिला हॉकी खिलाड़ियों ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। इसके पहले वर्ष 2012 में बैंकाक में महिला जूनियर हॉकी एशिया कप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन फाइनल मुकाबले में पहुँचने के साथ देखा गया था। लेकिन तब भारत को उप विजेता के रूप में संतोष करना पड़ा था।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेटियों की इस उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। मध्यप्रदेश में भी विभिन्न खेल अकादमियों के माध्यम से महिला खिलाड़ियों के प्रोत्साहन का कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कामना की कि सभी खिलाड़ी ऐसे ही देश का नाम रोशन करती रहें।
More Stories
लोकसभा चुनाव 2024ः चुनावी प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस में जोरदार वोटिंग हुई, जहां बीजेपी ने झटका दिया
एमपी मॉर्निंग न्यूज: रोड शो में सीएम मोहन का बयान, दिग्गज आज एमपी में छुएंगे सेना, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की दावत, कांग्रेस के समर्थन में अशोक तूफान भरेंगे हुंकार
24 का रण: NEWS 24 MP-CG और लल्लूराम.कॉम का खास कार्यक्रम, मुरैना की जनता पूछेगी सवाल, मकसद देंगे जवाब