Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

(भोपाल) अफ्रीका के विशेषज्ञ प्रदेश में पकड़ेंगे नीलगाय

  • 17-Jun-2023

भोपाल,17 जून । प्रदेश के 35 जिलों में किसानों के लिए समस्या बन रही नीलगायों को अफ्रीकी विशेषज्ञ पकड़ेंगे और उन्हें चीतों के दूसरे ठिकाने के रूप में तैयार किए जा रहे गांधी सागर अभ्यारण्य में छोड़ेंगे। नीलगायों काी पकडऩे में अफ्रीकी विशेषज्ञों की मदद लेने का प्रस्ताव वन्यप्राणी मुख्यालय ने शासन को भेजा था, जो स्वीकार कर लिया गया है। इसके लिए दो करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। इस राशि से दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञ हेलीकाप्टर किराये पर लेंगे, जिसमें हाका देकर बीमा बाड़े से नीलगायों को पकड़ेंगे। अभियान अक्टूबर में शुरु हो सकता है। नीमच, मंदसौर, धार, छिंदवाड़ा, छतरपुर, टीकमगढ़, रायसेन, विदिशा, नरसिंहपुर सहित प्रदेश के 35 जिलों में नीलगाय बड़ी समस्या हैं। नीलगायों के झुंड खेतो में घुस जाते हैं और फसलों को तहस-नहस कर देते हैं। रबी और खरीफ फसल के साथ यह समस्या ग्रीष्मकालीन फसलों के समय सबसे अधिक सामने आती है। एक दशक में कई बार विधानसभा और राज्य वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में भी यह मामला उठ चुका है।