Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

1.7 करोड़ डाउनलोड हुए, 2 करोड़ का फंड भी आया TikTok बैन से Mitron App की बल्ले-बल्ले

केंद्र सरकार ने चीनी मोबाइल ऐप पर डिजिटल स्ट्राइक करते हुए 59 ऐप को भारत में बैन कर दिया। जिन ऐप्स को बैन किया गया है उनमें TikTok भी शामिल है। भारत में करोड़ों लोग इस ऐप के जरिए वीडियो बना रहे थे। बहरहाल, TikTok पर पाबंदी लगने के बाद Mitron App की निकल पड़ी है। बड़ी संख्या में लोग TikTok छोड़कर Mitron App को डाउनलोड कर रहे हैं। Mitron App के अब तब 1.7 करोड़ हो गए हैं। यही नहीं, ऐप को 2 करोड़ का फंड भी मिला है। Mitron App की निर्माता कंपनी MitronTV ने बताया है कि ऐप के दैनिक ट्रैफिक 11 गुना बढ़ गया है।

निर्माताओं का कहना है कि ताजा फंड का उपयोग वे अपने प्रोडक्ट को बेहतर बनाने के लिए करेंगे। साथ ही कंपनी ने नए लोगों की भर्ती करने की योजना भी बनाई है। कंपनी के सीईओ श्रीवांक अग्रवाल के अनुसार, मौजूदा समय में हमें जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। हमारा पूरा फोकस नए फीचर्स और सपोर्टिंग कंटेट पर रहेगा जिसके भारतीय यूजर्स की जरूरतें पूरी हो सकें। हम पूरी तरह से सरकार के बनाए नियमों के मुताबिक काम कर रहे हैं।

श्रीवांक अग्रवाल कंप्यूटर साइंस इंजीनियर और आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में अनीश खंडेलवाल के साथ मिलकर Mitron App बनाया था। यह ऐप अप्रैल में Google Play पर लाइव हो गया और इसकी शुरुआत के एक महीने से भी कम समय में 50 लाख डाउनलोड को पार कर गया था। सह-संस्थापक और सीटीओ खंडेलवाल ने कहा, “हमारा मंच अब पूरी तरह से स्केलेबल और स्वायत्त है और यह हमें Mitron App पर ट्रैफिक और व्यस्तता को बढ़ाने में मदद कर रहा है।” चीन विरोधी भावना ने Mitron App को नए यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर आकर्षित करने में मदद की। हालांकि, शुरुआती दौर में इस ऐप पर बग समेत विभिन्न समस्याएं थीं। Google की “स्पैम और न्यूनतम कार्यक्षमता” नीति का उल्लंघन करने के लिए इस ऐप को Google Play से कुछ समय के लिए हटा दिया गया था। इसके अलावा, इसके स्रोत कोड को शुरू में एक पाकिस्तानी डेवलपर के साथ लिंक करने का दावा किया गया था। बहरहाल, अब हालात पूरी तरह बदल गए हैं और कंपनी अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है।