Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

(सीहोर)संजय राठौर बने पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष

  • 04-Jul-2023

सीहोर 04 जुलाई ।मध्यप्रदेश पटवारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजय राठौर को संघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह बाघेल ने संघ के अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव के स्वास्थ्य कारणों के चलते जिलाध्यक्ष श्री राठौर को नियुक्त किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से पटवारियों की समस्याओं के लिए संघर्ष करने वाले संगठन के सक्रिय पदाधिकारी राठौर को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर संघ सहित अन्य ने बधाई दी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राठौर ने कहा कि मुझे जो भी जिम्मेदारी मिले है उसका इमानदारी से निवार्हन करूगां। बधाई देने वाले मे नीरज जोशी कमल कटियार नवनीत चौरसिया निलेश यादव सीहोर तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा श्यामपुर तहसील अध्यक्ष अनिल घरडे इछावर तहसील अध्यक्ष बद्री प्रसाद आष्टा तहसील अध्यक्ष जेपी मेवाड़ा बुदनी तहसील अध्यक्ष खेमचंद चौहान नसरुलागंज तहसील अध्यक्ष श्रीनाथ मडलोई रेहटी तहसील अध्यक्ष सुनील यादव और राजेन्द्र सोलंकी नितिन विजेन्द्र अमित दिलीप राजकुमार आर्य राजेश धनवारे बलराम रजक नरेन्द्र जयसवाल सुरेन्द्र वर्मा संजय वर्मा मुकेश वर्मा सुनील मालवीय आदि शामिल है।