Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

पनवेल और उल्हासनगर में आज से 10 दिन का लॉकडाउन एक दिन में रिकॉर्ड 21947 मरीज बढ़े, देश में अब 6.27 लाख केस; नवी मुंबई,

Default Featured Image

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख 27 हजार 168 हो गई है। covid19india.org के मुताबिक, गुरुवार को एक दिन में 21 हजार 947 नए मरीज बढ़ गए। यह आंकड़ा एक दिन में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा 19 हजार 999 मरीज ठीक भी हुए। 

उधर, महाराष्ट्र के नवी मुंबई, पनवेल और उल्लासनगर में आज से 10 दिन का लॉकडाउन बढ़ा दिया है। तीनों जगह संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दूसरी ओर, कोरोना की वैक्सीन तैयार करने के लिए भी कोशिशें तेज हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक, जायडस कैडिला कंपनी को वैक्सीन के पहले और दूसरे फेज के क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी दी गई है। यह फैसला एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिश पर लिया गया।

देश में कोरोना के रिकॉर्ड मरीज बढ़े

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को अपने आंकड़े जारी किए। पिछले 24 घंटे में 20 हजार 903 मामले सामने आए और 379 लोगों की मौत हुई। इसके साथ देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 6 लाख 25 हजार 544 हो गई है। इनमें 2 लाख 27 हजार 439 एक्टिव केस हैं। वहीं, 3 लाख 79 हजार 892 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 18 हजार 213 लोगों की मौत हो चुकी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर‌) ने शुक्रवार को बताया कि भारत बायोटेक ने कोविड-19 की दवा बना ली है। इसके क्लीनिकल ट्रायल के लिए आईसीएमआर ने 12 संस्थाओं का चयन किया है। आईसीएमआर का कहना है कि सरकार इसे 15 अगस्त को लॉन्च कर सकती है।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: उज्जैन जिले में गुरुवार दोपहर तक तीन कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 849 गई है। हालांकि, 770 मरीज ठीक भी हो गए। अब तक 71 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, सीहोर जिले में आज दो मरीज मिले। इंदौर में 19, हरदा में आठ और सिवनी में एक मरीज मिला।

महाराष्ट्र: राज्य के 82 जेलों में अब तक कुल 363 कैदी और 102 जेल कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी गुरुवार को जेल डिपार्टमेंट ने दी। चार कैदियों  की संक्रमण से मौत हो गई है। 255 कैदी स्वस्थ हो चुके हैं। मुंबई सेंट्रल जेल में अब तक 181 कैदी और 44 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

उत्तरप्रदेश: झांसी में गुरुवार को कोरोना से एक डॉक्टर के.आर. कृष्णा की मौत हो गई। वे मेयर का चुनाव भी लड़ चुके थे। वहीं, मुरादाबाद में एक महिला समेत दो लोगों ने दम तोड़ दिया। झांसी में एक पुलिस विभाग का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य के कुल मामलों में से 72% मरीजों को कोरोना के हल्के लक्षण सामने आ रहे हैं।

राजस्थान: राजस्थान में गुरुवार को 115 पॉजिटिव सामने आए। उदयपुर में 21, बीकानेर में 12, धौलपुर और राजसमंद में 10-10, जयपुर और जालौर में 9-9, नागौर में 8, भरतपुर में 6, करौली और सिरोही में 5-5, अजमेर और कोटा में 4-4, बारां, दौसा और झुंझुनू में 2-2, अलवर, बाड़मेर, बूंदी, डूंगरपुर और सवाई माधोपुर में 1-1 व्यक्ति संक्रमित मिला। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 18 हजार 427 पर पहुंच गया। वहीं, बीकानेर में दो, जोधपुर में दो और बाड़मेर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

बिहार: राज्य में गुरुवार को दोपहर तक 188 मरीज मिले। नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएचसीएच) में गुरुवार को तीन मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ राज्यों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है। वहीं, आरजेडी विधायक शहनवाज आलम की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे जोकीहाट सीट से विधायक हैं। इससे पहले, मंत्री विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी पॉजिटिव मिली थीं। वहीं, भाजपा विधायक जिबेश कुमार मिश्रा, कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह भी पॉजिटिव मिल चुके हैं।