Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

प्रदेश में 4407 एक्टिव केस मौजूद 223 नए केस आए, 55 को मिली अस्पताल से छुट्टी

हरियाणा में शुक्रवार को 223 मरीजों के साथ कुल मरीजों की संख्या 15 हजार 732 पहुंच गई है। वहीं 58 मरीज की हालत नाजुक है। इनमें से 40 अॉक्सीजन पर तो 18 वेंटीलेटर पर सांस ले रहे हैं। इस समये 4 हजार 407 एक्टिव मरीज मौजूद हैं। शुक्रवार को 55 मरीज ठीक होकर घर लौटे, अभी तक कुल 11,074 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 

शुक्रवार को गुड़गांव में 80 मरीज, सोनीपत में 46, रेवाड़ी में 38, रोहतक में 15, पानीपत में 14, पलवल में 7, सिरसा में 7, चरखी दादरी में 6, झज्जर में 5, नूंह में 4, जींद में 1 पॉजिटिव केस मिला। वहीं रेवाड़ी में 18, पानीपत में 10, यमुनानगर में 9, पलवल में 7, नूंह में 5, जींद में 3, झज्जर में 3 ठीक हुए।  

अब तक 251 मरीजों की कोरोना से मौत

प्रदेश में अभी तक 251 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 187 पुरुष और 64 महिला शामिल हैं। अभी तक गुड़गांव में 96, फरीदाबाद में 83, सोनीपत में 18, रोहतक व करनाल में 8-8, पानीपत व हिसार में 7, रेवाड़ी में 5, झज्जर व जींद में 4-4, पलवल, अंबाला व भिवानी में 3-3 तथा नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में ये है कोरोना की स्थिति

  • प्रदेश में अमेरिका से लौटे 21 लोगों, 14 इटली के नागरिकों और 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 15,723 पर पहुंच गया। गुड़गांव में 5649, फरीदाबाद में 4028, सोनीपत में 1385, रोहतक में 641, अम्बाला में 344, पलवल में 339, भिवानी में 441, करनाल में 359, हिसार में 250, महेंद्रगढ़ में 276, झज्जर में 302, रेवाड़ी में 352, नूंह में 211, पानीपत में 220, कुरुक्षेत्र में 133, फतेहाबाद में 122, पंचकूला में 119, जींद में 112, सिरसा में 116, यमुनानगर में 105, कैथल में 106, चरखी दादरी में 87 पॉजिटिव मिले। 
  • 14 इटली नागरिकों सहित कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 11,074 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 4291, फरीदाबाद में 2781, सोनीपत में 844, रोहतक में 533, अम्बाला में 309, पलवल में 252, भिवानी में 185, करनाल में 216, हिसार में 181, महेंद्रगढ़ में 184, झज्जर में 200, रेवाड़ी में 114, नूंह में 171, पानीपत में 133, कुरुक्षेत्र में 104, फतेहाबाद में 92, पंचकूला में 91, जींद में 78, सिरसा में 86, यमुनानगर में 95, कैथल में 54, चरखी दादरी में 45 ठीक हो चुके हैं।