Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बल्ब की तरह नजर आएगा शुक्र ग्रह चंद्रग्रहण के बाद होगा गुरु, शनि का मिलन

Default Featured Image

 पूरी दुनिया में 5 जुलाई को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण का इंतजार है। हालांकि यह Chandra Grahan भारत में नहीं दिखाई देगा। खगोलशास्त्रियों के अनुसार, यह उपछाया ग्रहण होगा। पुर्तगाल, स्पेन, फ्रांस, न्यूजीलैंड आदि देशों में इसे देखा जा सकेगा। जब यह Chandra Grahan शुरू होगा, तब भारत में दिन हो चुका होगा। बहरहाल, Chandra Grahan के बाद होने वाली खगोलीय हलचल पर भी वैज्ञानिकों की नजर है। Chandra Grahan के अगले दिन यानी 6 जुलाई को चंद्रमा के साथ गुरु और शनि का मिलन होने जा रहा है। उस दिन ये तीनों ग्रह एक-दूसरे के बेहद करीब होंगे। इसके बाद 8 जुलाई को शुक्र ग्रह धरती से नजर आएगा। उस दिन शुक्र ग्रह किसी बल्ब के सामान आसमान में रोशनी बिखेरता देखा जा सकता है। वहीं 12 जुलाई को चंद्रमा और मंगल एक दूसरे के बहुत करीब होंगे। पढिए नैनीताल से रमेश चंद्रा की रिपोर्ट 1. 14 जुलाई : जुलाई में सौरमंडल के खूबसूरत ग्रहों के साथ 3 अपोजिशन की घटनाएं होने जा रही हैं। इसमें पृथ्वी और सूर्य के साथ कोई एक ग्रह एक सीध में आ जाता है। 14 जुलाई को होने जा रही इस घटना में सौर परिवार का सबसे बड़ा ग्रह यानी बृहस्पति के साथ ही पृथ्वी और सूर्य एक सीध होंगे। पश्चिम में जब सूर्य अस्त हो रहा होगा, तो पूरब में बृहस्पति उदय हो रहा होगा और बीच में पृथ्वी होगी। बृहस्पति धरती के बेहद करीब होने के कारण काफी खूबसूरत नजर आएगा।

2. 16 जुलाई: इस दिन बौना ग्रह प्लूटो के साथ अपोजिशन की स्थिति बनने जा रही है। प्लूटो को देखने के लिए दूरबीन का सहारा लेना पड़ेगा।3. 21 जुलाई: इस दिन सौरमंडल का दूसरा विशाल ग्रह शनि अपोजिशन में आएगा। यह रोमांचक घटना होगी। इस दिन शनि धरती के बहुत करीब होगा और पूरी रात देखा जा सकेगा। शनि के चमकदार छल्लों को देखने का यह शानदार मौका होगा। इसे दूरबीन से भी देखा जा सकेगा।

26 जुलाई की सुबह सूर्योदय से पूर्व बुध ग्रह के दर्शन का भी मौका होगा। बुध आसमान में क्षितिज से 17 डिग्री ऊपर होगा, जिस कारण इसे देखा सकेगा। सूर्य के नजदीक होने के कारण अन्य दिनों बुध ग्रह को देख पाना आसान नहीं होता है।

You may have missed