Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

(भोपाल) इंजीनियरिंग छात्रा नाबालिग बॉयफ्रेंड के साथ रहने पहुंच गई छिंदवाड़ा

  • 24-Jul-2023

भोपाल,२४ जुलाई । राजधानी भोपाल में रहने वाली एक २१ वर्षीय लड़की, इंजीनियरिंग की छात्रा, इंस्टाग्राम पर मिले बॉयफ्रेंड के प्यार में इस कदर दीवानी हुई कि सब कुछ भूल कर नाबालिग बॉयफ्रेंड के साथ रहने के लिए छिंदवाड़ा में उसके गांव पहुंच गई। लड़की को इस कदर आया हुआ देखकर पूरे गांव में बवाल मच गया। लड़के वालों ने लड़की को पुलिस के हवाले कर दिया। यह मामला पुलिस चौकी न्यूटन थाना परासिया, जिला छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरारिया का है। १७ साल केएक लड़के के घर अचानक २१ साल की एक लड़की आ गई। गांव में बाहर से आई हुई लड़की को देखकर उत्सुकता की स्थिति बन गई। इधर लड़के के घर में सन्नाटा वाली स्थिति बन गई। घर वालों को पता चला कि भोपाल से २१ साल की लड़की उनके १७ साल के लड़के को गर्लफ्रेंड है और अपना घर बार छोड़कर उसके साथ रहने के लिए आग ई है। घरवालों ने विचार-विमर्श करने के बाद सब कुछ पुलिस को बताना उचित समझा। उन्होंने न्यूटन पुलिस चौकी के प्रभारी एफएस मरकाम को सारी बात बताई। लड़के की उम्र १७ साल है, इसलिए लड़के वालों का पक्ष मजबूत हो गया। सब इंस्पेक्टर मराम ने पता किया तो जानकारी मिली कि भोपाल के खजूरी थाने में लड़की के परिवार वालों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। भोपाल पुलिस को ऑफिशियल इंफर्मेशन दी गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि लड़की मूल रूप से सीहोर की रहने वाली है। कुछ दिनों पहले उनका पूरा परिवार भोपाल में रहने के लिए आ गया था। दोनेां को इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद अब लड़की उसके साथरहने के लिए भोपाल से परासिया आ गई। भोपाल पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है।