Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

24 घंटे में 25790 मरीज बढ़े, अब तक 7.94 लाख केस; India में 43% मौतें ऐसे मरीजों की जिनकी उम्र 30 से 59 साल

Default Featured Image

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 94 हजार 842 हो गई है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। उधर, देश में अब तक 43% मौतें ऐसे मरीजों की हुई, जिनकी उम्र 30 से 59 साल के बीच थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 30 से 44 साल की उम्र के 11% मरीजों ने दम तोड़ा। इस बीमारी ने सबसे ज्यादा 60 साल की उम्र के लोगों को प्रभावित किया। ऐसे 53% मरीज हैं। अभी तक देश में 21 हजार 623 लोग दम तोड़ चुके हैं।

उम्र9 जुलाई तक मौतें
14 साल से कम1% 
15 से 293% 
30 से 4411%
45 से 5932% 
60 से 7439% 
75 साल से ज्यादा14%
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 26 हजार 506 मामले सामने आए। वहीं, 475 लोगों की मौत हुई। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 7 लाख 93 हजार 802 हो गई है। इनमें से 2 लाख 76 हजार 685 एक्टिव केस हैं। 4 लाख 95 हजार 513 लोग ठीक हो चुके हैं। उधर, अब तक 21 हजार 604 लोगों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र के जेल विभाग ने बताया कि अब तक 596 कैदी और 167 जेल कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले नागपुर केंद्रीय जेल में सामने आए हैं। यहां 219 कैदी और 57 स्टाफ संक्रमित हुआ है।
5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: राज्य में गुरुवार को 305 नए मामले सामने आए। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16341 तक पहुंच गई। एक्टिव मरीजों के मुकाबले गुरुवार इसकी संख्या बढ़कर 3475 तक पहुंच गई। इस बीच 245 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं, जिसके बाद इस बीमारी से अब तक 12232 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। उधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गुरुवार को कोविड-19 की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने बताया कि राज्य के सीमावर्ती जिलों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। पहले संक्रमण बढ़ने की दर राज्य में 1.72% थी। अब 2.01% हो गई है। महाराष्ट्र: राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6875 नए मामले सामने आए। इस दौरान 219 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 9667 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं यहां पर कोरोना के कुल 230599 केस हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1268 नए केस सामने आए और 68 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में कोरोना के कुल 89124 केस हो गए हैं और 5132 लोगों की मौत हो चुकी है। 
इस बीच, सरकार ने गुरुवार से पूरे राज्य में दुकान खोलने के समय को 2 घंटे बढ़ा दिया है। पहले सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने का समय तय किया गया था। औरंगाबाद में 2 दिन में दो पार्षदों की मौत हो गई। इससे पहले महाराष्ट्र में बुधवार सुबह से लॉज और होटल खुल गए। सरकार ने 33% स्टाफ के साथ खोलने की मंजूरी दी है। वहीं, इनमें ठहरने वालों के लिए गाइडलाइंस तय की गई हैं। हालांकि, अभी रेस्टारेंट पर पाबंदी जारी रहेगी।