Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

1 दिन में रिकॉर्ड 27,761 नए केस, अब तक 8.22 Corona संक्रमित

देश में कोरोना मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। मरीजों का आंकड़ा 8 लाख को पार कर गया है। अनलॉक घोषित होने के बाद से मरीजों की संख्या में चौंकाने वाली वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 27 हजार 114 मामले मिल चुके हैं, वहीं 519 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 8,20,916 पर पहुंच गई है। इनमें से 2,83,407 एक्टिव केस हैं वहीं 5,15,386 मरीज ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को एक दिन में 20 हजार 246 मरीज ठीक भी हुए हैं। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र और तमिलनाडु में मिले हैं। महाराष्ट्र में जहां 7862 तो वहीं तमिलनाडु में 3680 नए केस मिले हैं। कर्नाटक में 2223 और देश की राजधानी दिल्ली में 2090 नए मरीज मिले। इसके अलावा, आंध्रप्रदेश में 1608, उत्तरप्रदेश में 1338, तेलंगाना में 1278 और पश्चिम बंगाल में 1198 मरीज मिले। ICMR के मुताबिक देश में अब तक एक करोड़ 13 लाख 7 हजार 2 टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे 2 लाख 82 हजार 511 सैंपल की जांच की गई। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण एक भी नया मामला सामने ऩहीं आया है, वहीं एक मरीज ठीक हो चुका है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1171 पर पहुंच गई है। इसमें 274 एक्टिव केस हैं, वहीं 873 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना से 9 लोगों की मौत हो चुकी है।