Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Raipur शहर में पकड़े गए 1334 आवारा मवेशी, इनके मालिकों पर नगर निगम ने 2 लाख रुपए का जुर्माना ठोका

शहर के कई इलाकों से पिछले कुछ दिनों में 1334 आवारा मवेशी पकड़े गए हैं। इनके मालिकों की जानकारी जुटाकर नगर निगम की टीम ने  2 लाख 8 हजार 750 रुपए जुर्माना किया है। शहर को 10 जोन में बांटा गया है। सभी इलाकों में यह कार्रवाई की गई। बीते 19 जून से नगर निगम शहरी इलाके में अभियान चलाकर आवारा मवेशियों को पकड़ रहा है। पकड़े गए मवेशियों को कांजी हाउस भेजा गया है।

नगर निगम के उपायुक्त आरके डोंगरे ने बताया कि शासन के रोका-छेका अभियान के तहत लगातार आवारा मवेशियों की धरपकड़ करने का काम पूरे निगम एरिया में जारी रहेगा। गन्दगी रोकने, यातायात सुधारने के मकसद से शहर में यह काम किया जा रहा है। रोका-छेका अभियान के तहत मवेशियों को शहरी इलाके में कांजी हाउस, गौशाला या गौठान में रखने पर सरकार जोर दे रही है। ग्रामीण इलाकों में इस अभियान से फसलों को मवेशियों से होने वाले नुकसान को रोकना मकसद है।