सीएम आवास में अब से कुछ ही देर बाद बैठक शुरू होगी। इस बैठक में शिक्षाकर्मियों के संविलियन सहित गोबर खरीदी के दामों पर मुहर लग सकती है। वहीं रायपुर में बढ़ते कोरोना के मामलों पर भी फोकस होगा। लॉकडाउन को लेकर भी कोई फैसला लिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त राज्यपाल के पास अटके विधेयकों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।
इन बिंदुओं पर हो सकती है चर्चा
- राज्य सरकार हरेली पर्व से गौधन न्याय योजना की शुरुआत करने वाली है। ऐसे में गोबर खरीदी के1.5 रुपए प्रति किलो के दाम के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।
- इसके साथ ही गोबर खरीदी की क्या रूप रेखा होगी और इसका संयोजन किस तरह से किया जाएगा। इस पर भी चर्चा हो सकती है। हरेली त्यौहार के दिन ढाई हजार गांव में गोबर खरीदी शुरू होगी।
- शिक्षक लगातार संविलियन की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस ने इसे अपने मेनिफेस्टो में भी इसे शामिल किया था। ऐसे में संभावना है कि इसको लेकर सरकार कोई निर्णय ले सकती है।
- रायपुर सहित प्रदेश भर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राजधानी रायपुर नया हॉट स्पॉट बनकर सामने आया है। अंबिकापुर में लॉकडाउन के बाद रायपुर में भी इसे लेकर चर्चा जोरों पर है। हालांकि अंतिम फैसला इस पर मुख्यमंत्री को ही करना है।
More Stories
पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने डाला वोट, कहा- अटल जीत रही बीजेपी, वल्लभ भाई पटेल के चुनाव में बीजेपी को ही हुआ फायदा
सीजी न्यूज: चुनावी मैदान में…डॉक्टरों ने 10 अधिकारी-कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण के लिए आज शाम होगा प्रचार का शोर, छत्तीसगढ़ के 3 में शामिल 88 पर 26 को वोट, जानें पूरी डिटेल