Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

इस बार Lal Kila पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में कई पाबंदियां होंगी, School के बच्चे शामिल नहीं होंगे; देश में अब तक 9.11 लाख केस

कोरोनावायरस का असर इस बार स्वतंत्रता दिवस पर भी पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक, 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम में कई पाबंदियां होंगी। जैसे सिर्फ 20% वीवीआईपी या अन्य लोग ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के गवाह होंगे। इसके अलावा, स्कूली बच्चों को कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाएगा। डिफेंस सेक्रेटरी अजय कुमार और एएसआई डायरेक्टर-जनरल पिछले हफ्ते यहां का विजिट कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस बार कार्यक्रम पूरी तरह से अलग होगा। सिटिंग अरेंजमेंट भी बदला जाएगा। बच्चों के अलावा, कैडेट्स और नेशनल कैडेट क्रॉप्स भी इसका हिस्सा नहीं होंगे।

देश की बात करें तो कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सोमवार रात को 9 लाख के पार हो गया। covid19india.org के मुताबिक, देश में अब तक 9 लाख 11 हजार 606 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

वाराणसी में पांच दिनों तक आधे दिन का लॉकडाउन 

बिहार: अनलॉक-2 में लगातार केस बढ़ने से चिंतित बिहार सरकार ने राज्य में 16 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन का फैसला लिया है। लगातार तीसरे दिन राज्य में 1100 से ज्यादा केस सामने आए। इसके बाद क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक बुलाई गई और इसी में यह फैसला लिया गया। राज्य के 10 जिलों पटना, भागलपुर, पूर्णिया, बक्सर, नवादा, कैमूर, मोतिहारी, मुंगेर, खगड़िया और किशनगंज में पहले से ही लॉकडाउन लागू है।
महाराष्ट्र: पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में 14 जुलाई से 18 जुलाई तक लॉकडाउन लागू रहेगा।
उत्तरप्रदेश: राज्य में हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। वाराणसी में पांच दिनों (सोमवार से शुक्रवार) तक आधे दिन का लॉकडाउन लागू किया गया है। पाबंदियां रोजाना शाम के चार बजे के बाद लागू हो जाएंगी।
कर्नाटक: आज रात से बेंगलुरु समेत दक्षिण कर्नाटक में एक हफ्ते का लॉकडाउन लागू किया जा रहा है। इसके अलावा, श्रीनगर में रेड जोन इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। प्रशासन के मुताबिक, इस दौरान लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं है।

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 28 हजार 498 मामले सामने आए। वहीं, 553 लोगों की मौत हुई। इसके साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 9 लाख 06 हजार 752 हो गई है। इनमें से 3 लाख 11 हजार 565 सक्रिय मामले हैं। वहीं, 5 लाख 71 हजार 460 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 23 हजार 727 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • आईसीएमआर के मुताबिक, देश में 13 जुलाई तक कोरोना के लिए 1 करोड़ 20 लाख 92 हजार 503 सैंपल का टेस्ट किया गया। इनमें से 2 लाख 86 हजार 247 सैंपल का टेस्ट 24 घंटे में किया गया।
  • जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, रैना के संपर्क में आने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह सेल्फ क्वारैंटाइन हो गए हैं।

भोपाल में मंगलवार को 87 मामले सामने आए। इनमें आरपीएफ थाना में दो संक्रमित मिले। वहीं, पुलिस हेडक्वार्टर में एक महिला कर्मचारी संक्रमित पाई गई। अशोका गार्डन थाने में भी एक कर्मचारी संक्रमित मिला। उधर, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि लॉकडाउन का फैसला स्थानीय स्तर पर क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लिया जाता है। शासन स्तर पर कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है। फिलहाल राज्य में स्थायी लॉकडाउन की कोई प्लानिंग नहीं है।

महाराष्ट्र: बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल के मुताबिक, मुंबई में 100% लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं है। मुंबई में रिकवरी दर 70% तक पहुंच गया है। मरीजों की संख्या दोगुनी होने की दर यानी डबलिंग रेट में कमी आई है। अगले कुछ दिनों में इसमें और सुधार होने की उम्मीद है। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1158 केस सामने आए हैं, जबकि 47 लोगों की मौत हुई।

उत्तरप्रदेश: सरकार ने राज्य में कोरोना जांच की क्षमता को बढ़ाकर 50 हजार करने को कहा है। सोमवार तक 36 हजार टेस्ट किए गए। इनमें केजीएमयू में 4160, राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में 2808, एएमयू अलीगढ़ में 620, एसजीपीजीआई में 2423, आईएमएस बीएचयू में 1500 टेस्ट किए गए।

राजस्थान: राज्य में मंगलवार सुबह तक 98 पॉजिटिव मिले। अलवर में 37, जयपुर में 34, कोटा में 5, झुंझुनू, दौसा और भीलवाड़ा में 4-4, बूंदी और झालावाड़ में 2-2, भरतपुर, राजसमंद और झालावाड़ में एक-एक संक्रमित मिला। इसके साथ दूसरे राज्य से आए 3 भी पॉजिटिव मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 25 हजार के पार हो गई है। वहीं, अजमेर, अलवर और जयपुर में एक-एक व्यक्ति ने दम तोड़ा।

बिहार: राज्य में मंगलवार दोपहर तक कोरोना के 1432 मरीज मिले। एक दिन में मरीजों की यह सबसे अधिक संख्या है। पटना में 162 लोगोंं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्वी चंपारण में 124, बेगूसराय में 114 और नालंदा में 107, नवादा में 92, भागलपुर में 61, पश्चिम चंपारण में 58, सीवान में  55, मुजफ्फरपुर में  54 और गया में 50 मरीज मिले। इसके अलावा, मुंगेर में 48, भोजपुर में 45, खगड़िया में 43, सारण में 37, मधुबनी में 35, लखीसराय में 33 और जमुई में 31 पॉजिटिव मिले।