Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Noida Traffic News: थम गए गाड़ियों के पहिए, पृथला फ्लाईओवर बनने के बाद जाम की समस्या बरकरार

Default Featured Image

नोएडा: नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ने वाले पृथला सिग्नेचर ब्रिज पर शुक्रवार को करीब आधे घंटे तक शव रख कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण कई लोग अपने गंतव्य तक उचित समय पर नही पहुंच पाए। इस दौरान वाहन की गति थम गई।

जाम में फंसे वाहन चालकों का कहना है कि पृथला फ्लाईओवर बनने से जाम से कुछ राहत तो क्षेत्रवासियों को मिली है। लेकिन नोएडा का इस ओर का जाम दूसरी ओर में यानी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाकर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उनका कहना है कि यहां जाम समस्या बन गई है। जब किसी को विरोध दर्ज कराना होता है, वह पृथला फ्लाईओवर को टारगेट करते हैं।

थाना-113 के थाना प्रभारी के मुताबिक गांव पृथला खंजरपुर के रहने वाले एक परिवार का पड़ोस में रहने वाले सतीश यादव से काफी दिनों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि सतीश यादव एक पांच मंजिला भवन का निर्माण करा रहा है, जिसके कारण संजय यादव के मकान में दरार आ गई। इसे देखकर संजय यादव उम्र 72 वर्ष कई दिनों से डिप्रेशन में थे। शुक्रवार की सुबह हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। परिजनों ने संजय यादव की मौत के लिए सतीश यादव को जिम्मेदार ठहराते हुए थाना-113 में मुकदमा दर्ज करवाया है।

एडीसीपी नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पृथला गोल चक्कर पर मृतक के परिजनों ने शव रख कर प्रदर्शन किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर हटा दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।