Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

आज दिखाई देगा गुरु ग्रह, 7 दिनों में होगी 3 बड़ी खगोलीय घटनाएं

Default Featured Image

ग्रहों की बदलती चाल की वजह से 14 से 20 जुलाई का समय खगोल विज्ञान की दृष्टि से खास होने वाला है। इन सात दिनों में तीन बड़ी खगोलीय घटनाएं हो रही हैं। Earth 14 जुलाई की रात को Jupitar ओर Sun के बीच आ जाएगी। गुरु ग्रह इस वक्त सूर्य के ठीक विपरित होगा और पृथ्वी के सबसे करीब होगा। इसे Opposition of Jupitar कहा जाता है।

सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह जुपिटर पृथ्वी के सबसे करीब होगा। वैसे तो पृथ्वी हर साल एक बार सूर्य और गुरु ग्रह के बीच में आती है लेकिन इस तरह उसके गुरु ग्रह के इतने नजदीक आने का अवसर 20 साल बाद आया है। इससे पहले ऐसा साल 2000 में हुआ था और अब आगे साल 2040 में होगा।

यह इस बार दुर्लभ संयोग होगा कि सात दिनों के अंदर उसकी तीन ग्रहों गुरु, शनि और प्लूटो के साथ ऐसी स्थिति बनेगी। 14 जुलाई को 1.16 बजे के बाद से गुरु यानी बृहस्पति, पृथ्वी और सूर्य तीनों एक लाइन में होंगे। सूर्य जब शाम को अस्त हो रहा होगा, तब 7.43 बजे पूर्व दिशा में Jupitar उदित होता दिखाई देगा। रात में 12.28 बजे गुरु ग्रह पृथ्वी के सबसे करीब होगा। उस वक्त दूरबीन की मदद से इसे उसके चार चंद्र के साथ देखा जा सकेगा। 15 जुलाई सुबह 5.09 बजे के बाद से यह ग्रह दिखना बंद हो जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार भारत के लिए ग्रहों की यह स्थिति शुभ साबित होगी। 16 जुलाई गुरुवार को सूर्य और प्लूटो के बीच पृथ्वी आ जाएगी। इस दिन सुबह 7.47 बजे से यह खगोलीय घटना देखी जा सकेगी। इस वक्त ये तीनों ग्रह एक लाइन में होंगे। 20 जुलाई को Opposition of Saturn की स्थिति बनेगी। 20-21 जुलाई की मध्यरात्रि को 3.44 बजे सूर्य और शनि ग्रह के बीच पृथ्वी आ जाएगी। साल 2000 में गुरु और शनि ग्रहों के साथ यह स्थिति बनी थी। उस वक्त 19 नवंबर को सूर्य और शनि ग्रह के बीच में पृथ्वी आई थी, जबकि 28 नवबर को Opposition of Jupitar हुआ था।