Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

108 एंबुलेंस सेवा का विस्तार : सीएस ने सदर अस्पताल स

Ranchi : झारखंड की लाइफ लाइन सेवा 108 एंबुलेंस का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों किया गया था. राज्य भर में 206 नयी व पूर्व की 337 एंबुलेंस के संचालन की जिम्मेवारी सिकंदराबाद की कंपनी ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के हाथों में है. रांची जिले को कुल 30 एंबुलेंस का आवंटन किया गया है. इनमें से करीब 22 एंबुलेंस जिले को सौंप दी गयी है. बची हुई एंबुलेंस भी जल्द सौंप दी जायेंगी. वहीं प्रथम चरण में 13 एंबुलेंस को रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रखंडों के लिए रवाना किया.

मरीजों के लिए वरदान साबित होगी 108 एंबुलेंस सेवा

मौके पर सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि यह सभी एंबुलेंस रांची जिले के मरीजों के लिए वरदान साबित होगी. समाज का एक बड़ा तबका आर्थिक रूप से कमजोर है. प्राइवेट एंबुलेंस का किराया चुका पाने में सक्षम नहीं है. राज्य सरकार द्वारा संचालित इन एंबुलेंस से मरीज अस्पताल तक पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि एडवांस लाइफ सपोर्ट युक्त एक एंबुलेंस सदर अस्पताल परिसर में भी रहेगी, जो शहरी क्षेत्र के मरीजों को अस्पताल लाने का काम करेगी.

इन प्रखंडों को आवंटित की गयी एंबुलेंस

प्रखंड                कैटेगरी

अनगड़ा            बीएलएस

सदर                एएलएस

चान्हो              बीएलएस

बुंडू                 एएलएस

कांके              बीएलएस

लापुंग             बीएलएस

मांडर              बीएलएस

नामकुम           बीएलएस

ओरमांझी          बीएलएस

रातू                 बीएलएस

सिल्ली              बीएलएस

सोनाहातू          बीएलएस

तमाड़              बीएलएस

इसे भी पढ़ें – गोड्डा : हेमंत सोरेन की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है – बाबूलाल मरांडी