Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Chandrayaan 3 Live: CM केजरीवाल बोले- ये ऐतिहासिक क्षण; जानिए यूपी से लेकर उत्तराखंड के सीएम तक ने क्या कहा

Default Featured Image

08:09 PM, 23-Aug-2023

लैंडिंग होते ही मुरादाबाद में लगे भारत माता की जय के नारे

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होती ही मुरादाबाद के स्कूली छात्रों में जोश-उमंग और उत्साह देखा गया। छात्र भारत माता की जय के नारे लगाते हुए उत्साहित दिखे। कई मोहल्लों में जश्न के साथ आतिशबाजी की गई। युवाओं ने मोटरसाइकिल पर रैली निकालते हुए तिरंगा लहराया। इस दौरान सड़कों पर इधर-उधर जाने वाले लोग भी उत्साहित दिखे।

07:51 PM, 23-Aug-2023

आज का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक: पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, आज का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है, भारत का चंद्रयान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतर गया है…मैं सभी वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री को बधाई देता हूं।

#WATCH | “Today is historic for the whole country, India’s Chandrayaan has landed on the South pole of the Moon…I congratulate all the scientists and our honourable Prime Minister Narendra Modi “, says Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami as Chandrayaan-3 successfully lands on… pic.twitter.com/8HrlNABdiS

— ANI (@ANI) August 23, 2023

07:24 PM, 23-Aug-2023

सीएम धामी ने चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर जाहिर की खुशी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंद्रयान-3 की लाइव सॉफ्ट लैंडिंग देखी। लैंडिंग सफल रहने पर उन्होंने ताली बजाकर खुशी जाहिर की।

#WATCH | Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami celebrates witnessing the soft landing of Chandrayaan-3.

ISRO’s third Lunar Mission made a successful landing on the south pole of the moon. pic.twitter.com/jGtTQERbCc

— ANI (@ANI) August 23, 2023

07:13 PM, 23-Aug-2023

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- ऐतिहासिक क्षण

चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है और सभी देशवासी बहुत गौरव महसूस कर रहे हैं।

#WATCH | “This is a historic moment and all countrymen are feeling very proud”, says Delhi CM Arvind Kejriwal as Chandrayaan-3 successfully lands on the Lunar Surface pic.twitter.com/RjiGNyDpUP

— ANI (@ANI) August 23, 2023

06:58 PM, 23-Aug-2023

जम्मू में सीआरपीएफ के जवानों ने लगाए भारत माता की जय के नारे

इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद जम्मू में सीआरपीएफ जवानों ने जश्न मनाया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

#WATCH | J&K: CRPF jawans in Jammu celebrate and raise slogans of ‘Bharat Mata Ki Jai’ as the ISRO’s third lunar mission Chandrayaan-3 makes a successful landing. pic.twitter.com/yc05M3EIjr

— ANI (@ANI) August 23, 2023

06:56 PM, 23-Aug-2023

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खुशी से बोले- अरे वाह, मजा आ गया!

‘अरे वाह, मजा आ गया! देखिये, चंद्रमा हमारे और भी करीब आ गया है’ चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के बाद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कुछ इस अंदाज में अपनी खुशी व्यक्त की।

#WATCH | Chandigarh: “Arey Waah, Maza aa gya! Look, the Moon has came more closer to us. It’s a moment of joy as Tiranga gets hoisted on Moon. After landing on the Moon succcessfully Chandrayaan-3 is reflecting India’s presence on the Lunar surface. On this great occasion, I… https://t.co/L4Nlf8jZzw pic.twitter.com/pk3kczpUaS

— ANI (@ANI) August 23, 2023  

06:45 PM, 23-Aug-2023

सीएम योगी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत की क्षमताओं और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया जो कोई नहीं कर सका। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरना अब तक दुनिया के लिए असंभव था, लेकिन हमारे दूरदर्शी वैज्ञानिकों ने इसे संभव कर दिखाया है। वसुधैव कुटुम्बकम् की पवित्र भावना के साथ मैं इसरो के सभी वैज्ञानिकों को इस सफलता के लिए बधाई और देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं।

#WATCH | On the successful landing of Chandrayaan-3, Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath says, “Successful soft landing of Chandrayaan-3 is a powerful display of capabilities and power of new India. Under the Prime Minister’s visionary leadership and guidance, ISRO… https://t.co/8nmO8NiLwJ pic.twitter.com/3UgxIfFeAm

— ANI (@ANI) August 23, 2023

06:37 PM, 23-Aug-2023

सीएम योगी ने भी चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव देखा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग कार्यक्रम पर लगातार नजर बनाए रखी। चंद्रयान-3 सी जुड़ी हर अपडेट को सीएम ने टीवी के माध्यम से देखा। 

06:27 PM, 23-Aug-2023

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर फोड़े गए पटाखे

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने के साथ ही दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर डांस किया।  

 

#WATCH | Delhi: Celebrations outside Congress headquarters as Chandrayaan-3 lands on the Moon pic.twitter.com/S4ckynMO55

— ANI (@ANI) August 23, 2023

06:25 PM, 23-Aug-2023

जालौन के दो वैज्ञानिक

जालौन जिले से भी दो वैज्ञानिक चंद्रयान 3 मिशन की टीम का हिस्सा हैं, दोनों का नाम अतुल निगोतिया और अंकुर त्रिगुनायत है। अतुल निगोतिया ने 1995 में झांसी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से हाईस्कूल पास किया है। साथ ही अंकुर त्रिगुनायक ने वर्ष 1996 में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उरई से हाईस्कूल पास किया।

06:25 PM, 23-Aug-2023

आलोक पांडेय

मिर्जापुर के आलोक पांडेय की चंद्रयान 3 की लैंडिंग में विशेष भूमिका में हैं। चंद्रयान की लैंडिंग और कंट्रोलिंग की जिम्मेदारी आलोक के पास होगी। उन्हें चंद्रयान की चांद पर लैंडिंग और कम्यूनिकेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

06:25 PM, 23-Aug-2023

सुमित कुमार

फतेहपुर जिले के रहने वाले सुमित कुमार चंद्रयान 3 में लगे कैमरे को वैज्ञानिक हैं। 2008 से इसरो अहमदाबाद केंद्र में कार्यरत सुमित ने टीम के साथ मिलकर अत्याधुनिक कैमरा डिजाइन किया, जिसे चंद्रयान के लैंडर और रोवर में लगाया गया है।

06:24 PM, 23-Aug-2023

आशीष मिश्रा

उन्नाव के रहने वाले आशीष मिश्रा चंद्रयान 3 के लॉन्चिंग से लेकर लैंडर प्रोपल्शन सिस्टम के वैज्ञानिक हैं। आशीष की पीएसएलवी, जीएसएलवी और एलवीएम 3 में भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

06:24 PM, 23-Aug-2023

चंद्रयान मिशन में शामिल यूपी के कई वैज्ञानिक

कमलेश शर्मा

गाजीपुर के रेवतीपुर के रहने वाले कमलेश शर्मा भी चंद्रयान 3 मिशन की टेक्निकल टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने जिले से ही विज्ञान संकाय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक और बाद में गणित विषय से परास्नातक की डिग्री हासिल की। नेट और गेट की परीक्षा सफलता से पास होने के बाद वह 2010 में इसरो के सात मैथमेटिक्स एक्सपर्ट के तौर पर जुड़े।

06:22 PM, 23-Aug-2023

डॉ. रितु कारिधाल के कंधों पर थी चंद्रयान-3 की लैंडिंग की जिम्मेदारी

चंद्रयान-3 का लैंडर की सफल लैंडिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए भी खास है, क्योंकि भारत की ‘रॉकेट वूमन’ के नाम से मशहूर लखनऊ की बेटी डॉ. रितु कारिधाल के इशारे पर चंद्रयान-3 श्रीहरिकोटा से अंतरिक्ष के लिए रवाना हुआ था। इसरो ने जानकारी दी है कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग की जिम्मेदारी इस बार वरिष्ठ महिला वैज्ञानिक डॉ. रितु को सौंपी गई है और वह चंद्रयान-3 की मिशन डायरेक्टर हैं। अभियान के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी. वीरा मुथुवेल हैं। इसके पहले डॉ. रितु मंगलयान की डिप्टी ऑपरेशन डायरेक्टर और चंद्रयान-2 में मिशन डायरेक्टर रह चुकी हैं।