Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बढ़ते Corona Virus का असर, यहां शादी कर सकते हैं, रिसेप्शन पर रोक

 देश में कोरोना वायरस के रोज रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच, मृतकों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच, चर्चा है कि क्या देश में एक बार फिर लॉकडाउन लगने वाला है। यही सवाल स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया था। इस पर जवाब दिया गया कि सिर्फ कंटोनमेंट जोन में ही लॉकडाउन लगाया जा रहा है। लेकिन हालात इतने आसान नहीं हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में सख्त लॉकडाउन लगने की लगातार खबरें आ रही हैं। हाल के दिनों में यूपी, महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक, गोवा में अनलॉक के दौर में पाबंदियां लगाई गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि यदि हालात काबू नहीं हुए तो अमेरिका व अन्य देशों में फिर से Relocking करना पड़ सकती है।

वहीं मेघालय सरकार ने पूर्वी खासी हिल्स और री भोई जिलों में शादी के रिसेप्शन की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है। शादी की जरूरी रस्में और पूजा-पाठ किया जा सकेगा, लेकिन इसके लिए भी सख्त नियमों का पालन करना होगा। मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने यह जानकारी दी।

कोरोना चेन को तोड़ने के लिए महाराष्ट्र के पुणे जिले में 10 दिन का लॉकडाउन जारी है। दो चरणो में लगने वाले इस लॉकडाउन का पहला चरण 13 जुलाई से चल रहा है। दूसरा चरण 18 जुलाई से 23 जुलाई तक रहेगा। इन दस दिनों में जिले में प्रतिबंध लागू रहेंगे। सिर्फ मेडिकल स्टोर, डेरी, हॉस्टिपल और जरूरी सेवाएं ही चालू रहेंगी।

Lockdown in Meghalaya: कोरोना संक्रमण को देखते हुए मेघायल सरकार ने प्रदेश के सभी एंट्री पॉइंट्स को 24 जुलाई से 31 जुलाई तक बंद रखने का फैसला किया है। सरकार का मानना है कि बाहर से आ रहे लोग संक्रमण फैला रहे हैं।

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए यूपी की योगी सरकार ने सप्ताहांत (Weekends) में टोटल लॉकडाउन (Total Lockdown) की योजना बनाई है। यानी हर शनिवार और रविवार को प्रमुख शहरों के बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे। हफ्ते के अन्य दिनों में शहरी, ग्रामीण हाट और बाजार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक चालू रहेंगे।

Lockdown in Mumbai: महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 3 लाख के करीब पहुंच गए हैं। हालांकि अच्छी खबर यह है कि मुंबई में अभी लॉकडाउन की प्लानिंग नहीं है। बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने कहा है कि मुंबई में 100 फीसदी लॉकडाउन लगाने की कोई जरूरत नहीं है। यहां हालात तेजी से सुधर रहे हैं और रिकवरी रेट 70 फीसदी हो गया है। इसलिए, मुंबई को पूर्ण लॉकडाउन की जरूरत नहीं है। जिन हिस्सों में केस आ रहे हैं, उनको कंटोनमेंट बनाया जा रहा है।

 प्रदेश में 10 अगस्त जनता कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। इस दौरान रोज रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक सबकुछ बंद रहेगा। इसके अलावा इस वीकएंड के आखिरी तीन दिनों तक राज्य में टोटल लॉकडाउन रहेगा।

Lockdown in Bihar: कोरोना के लगातार सामने आते केस के बीच नीतीश कुमार सरकार ने हाल ही में नए लॉकडाउन का ऐलान किया है। इसके अनुसार, प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय, अनुमंडल और ब्लॉक मुख्यालय में 16 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान रेलवे और विमान सेवा जारी रहेंगी, लेकिन शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल, सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे।

हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मंदिर नहीं खोलेगी सरकार। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने लिया निर्णय। डीसीएसपी वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अधिकारियों से मंत्रणा के बाद लिया इस आशय का निर्णय।

Lockdown in Bangalore: कर्नाटक भी उन राज्यों में शामिल है, जहां कोरोना संक्रमण काबू नहीं हो रहा है। ताजा खबर यह है कि सरकार ने बेंगलुरू के बाद कनार्टक के दक्षिण कन्नड़ जिले और यादगीर जिले में 15 जुलाई 2020 की रात 8 बजे से 23 जुलाई 2020 की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इससे पहले कर्नाटक सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पिछले शनिवार को बेंगलुरू शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 14 जुलाई से एक सप्ताह के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की था।

छत्तीसगढ़में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 31 मई को राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या केवल 114 थी तथा केवल एक मरीज की मौत हुई थी। अभी यह आंकड़ा बढ़ते हुए 1088 सक्रिय मरीजों पर पहुंच चुका है। वहीं मृतक संख्या 20 पहुंच गई है। इस स्थिति को देखते हुए राज्य में फिर से लॉकडाउन की मांग उठने लगी है।