Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

ITBP कैंप बना Corona का Hotspot , 10 लोग मिले Positive

खरोरा स्थित आइटीबीपी कैम्प में लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। महज तीन दिनों के अंतराल में बुधवार को पॉजिटिव केस मिले हैं। लगातार पॉजिटिव प्रकरण मिलने से कैम्पवासियो में दहशत का माहौल है। बुधवार को दूसरी बार यहां कोरोना संक्रमित मिले हैं। तिल्दा के बी.एम.ओ आशीष सिन्हा ने बताया कि यहां 10 लोगों को कोविड-19 पॉजिटिव की पुष्टि की गई है, जिसमे 4 कांस्टेबल, 2 महिलाएं और चार बच्चे हैं। ये सभी पहले पॉजिटिव पाए गए मरीजों के सम्पर्क में आये थे जिनका जांच के बाद इन मरीजो में भी कोविड19 पॉजिटिव की पुष्टि की गई है। लगातार केस बढ़ने की वजह से बाकी जवानों और महिला पुरुषों में भय का माहौल है।

इससे पूर्व भी 12 जुलाई को भी 8 लोगों के कोरोना संक्रमित हो जाने की पुष्टि हुई थी, जिसमें महिला और बचे भी शामिल थे। कैम्प के अंदर निवासरत परिवार काफी डरे हुए हैं। साथ में ही सब्जी मंडी लगती है जहां पर सैकड़ों की संख्या में सब्जी विक्रेताओं का आना जाना लगा रहता है। खरोरा नगरवासियों ने प्रशाशन से मांग की है कि बगैर मास्क वालों पर और लापरवाही करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

तिल्दा में चार साल की बच्ची के साथ और मिले 10 कोरोना मरीज

तिल्दा शहर सहित पूरा ब्लॉक अब कोरोना का हॉट स्पॉट बनते जा रहा है। बुधवार को एक ही दिन में तिल्दा शहर सहित ब्लॉक में 17 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें एक 4 साल की बधाी और महिलाएं भी शामिल हैं। तिल्दा शहर के लोग अब दहशत में आ गए हैं। सुबह 6 पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद शहर के वृंदावन कॉलोनी में शाम को एक 4 साल की बच्ची को करोना संक्रमित पाया गया है।

बच्ची के संक्रमित मिलने के बाद पूरी कॉलोनी के लोग दहशत मैं आ गए हैं। इसी तरह तिल्दा ब्लॉक के ग्राम माठ में स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस कैंप में 10 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। तिल्दा शहर सहित पूरे ब्लॉक में आज कुल 17 कोरोना पॉजिटिव मिले चुके हैं।

नवापारा शहर में और मिले दो संक्रमित, अब संख्या पहुंची 25

नवापारा राजिम (नईदुनिया न्यूज)। स्थानीय गोबरा नवापारा में बुधवार शाम फिर दो कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। जिनमे से एक पूर्व में वार्ड क्र – 4 दम्मानी कॉलोनी से मिले दंपती का पुत्र है। वहीं दूसरा व्यक्ति वार्ड क्र – 16 का रहने वाला है और कृषि उपज मंडी का कर्मचारी है। इस तरह से नगर मे कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब 25 हो गई है। वहीं दिनों दिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या से नगर सहित अंचल के लोग काफ़ी चिंतित हैं।