Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

अब 10 लाख से ज्यादा केस: 1 हफ्ते में 2.10 लाख संक्रमित मिले, लेकिन Activ केस सिर्फ 66000 बढ़े, क्योंकि 1.40 लाख ठीक हो गए

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार हो गई है। बीते 3 दिनों में ही एक लाख से ज्यादा केस आए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 10 लाख 5 हजार 637 हो गई है। राहत की बात सिर्फ इतनी है कि ज्यादातर मरीज ठीक हो रहे हैं। बीते एक हफ्ते में ही देखें तो 2.10 लाख से ज्यादा केस आए, लेकिन इस दौरान 1.40 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो गए। ऐसे में संक्रमितों की संख्या (एक्टिव केस) में सिर्फ 65 हजार 881 की बढ़ोतरी हो पाई। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

तारीख    केस आए    ठीक हुए    एक्टिव केस बढ़े
10 जुलाई    27762    20289    6676
11 जुलाई    27757    19981    7227
12 जुलाई    29106    10408    18198
13 जुलाई    28176    9952    17683
14 जुलाई    29917    8351    20977
15 जुलाई    32607    11347    20646
16 जुलाई    35468    11920    22867

कुल           210793    65881    140641

गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 35 हजार 468 केस बढ़े। इसके पहले सबसे ज्यादा 15 जुलाई को 32 हजार 607 लोग संक्रमित पाए गए थे। राहत की बात है कि गुरुवार को रिकॉर्ड 22 हजार 834 मरीज ठीक भी हुए। ये अब तक का एक दिन में सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इससे पहले 14 जुलाई को सबसे ज्यादा 20,968 मरीज ठीक हुए थे। ठीक होने वालों की संख्या अब  6 लाख 36 हजार 569 हो गई है। 680 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसी के साथ देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा भी 25 हजार 609 पहुंच गया। देश में अभी 3 लाख 42 हजार 79 लोगों का इलाज चल रहा है।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: इंदौर में फिर एक बार संक्रमण तेज होता नजर आ रहा है। यहां 24 घंटे में सबसे ज्यादा 136 मामले आए। इसके बाद ग्वालियर में 121 केस आए। भोपाल से कुछ राहत भरी खबर है। यहां कल 66 मरीज मिले। यहां बीते 3 दिन से 100 के करीब केस आ रहे थे। राज्य में अभी 5562 मामले सक्रिय हैं।

महाराष्ट्र: राज्य में पिछले 24 घंटे में 8641 नए केस बढ़े और 266 लोगों की मौत हो गई। अब राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1 लाख 14 हजार 648 हो गई है और मौत का आंकड़ा 11 हजार 194 हो गई है। अब तक राज्य में 1 लाख 58 हजार 140 लोग ठीक हो चुके हैं। मुंबई में सबसे ज्यादा 97 हजार 950 मामले हैं। उत्तरप्रदेश: यहां 24 घंटे में सबसे ज्यादा 2058 संक्रमित मिले। 932 ठीक हुए। एक्टिव केस में 1092 की बढ़ोतरी हुई। ये तीनों आंकड़े राज्य में एक दिन के सबसे बड़े आंकड़े हैं। यहां 4 जुलाई के बाद संक्रमण में अचानक तेजी आई है और किसी भी दिन 400 से कम केस नहीं आए। इससे पहले तक यहां 100 से 200 मामले आ रहे थे। राजस्थान: यहां 24 घंटे में 737 पॉजिटिव केस आए और 8 मौतें हुई हैं। यहां रोजाना 27-28 हजारा टेस्ट किए जा रहे हैं। हर 10 लाख आबादी पर 14 हजार 909 टेस्ट हुए हैं, जबकि 352 मरीज मिले हैं। बिहार: राज्य में बीते 6 दिनों में संक्रमण की रफ्तार लगभग दोगुना हो गई है। यहां 11 जुलाई तक अधिकतम 700 मामले आ रहे थे। अब यहां बीते 3 दिन से 1300 से 1400 मामले आ रहे हैं। राज्य में हर दिन 8-10 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। हर 10 लाख आबादी पर टेस्ट की संख्या 2907 है, जबकि इतनी ही आबादी पर संक्रमण के मामलों की संख्या 181 है।