Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

सांसद बर्क बोले: मुज्जफरनगर कांड की कसूरवार सिर्फ शिक्षक, चंद्रयान 3 के लैंडिंग प्लेस डॉ. कलाम के नाम पर हो

Default Featured Image

संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क
– फोटो : संवाद

विस्तार

चंद्रयान 3 के लैंडिंग प्लेस को अब शिवशक्ति के नाम से जाना जाएगा। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। इस पर संभल के सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा है कि सरकार उनकी है (प्रधानमंत्री) वह कुछ भी नाम रख सकते हैं। वह देश के शहरों के नाम बदल रहे हैं।

यह तो देश के गौरव की बात है। सांसद ने सुझाव देते हुए कहा है कि देश के सबसे बड़े वैज्ञानिक डा. एपीजे अब्दुल कलाम थे उनके नाम पर लैंडिंग प्लेस का नाम रखा जाना चाहिए था। वह देश के लिए बड़े अविष्कार कर गए और मिसाइलमैन के नाम से जाने जाते हैं।

उनकी रखी नींव ही चंद्रयान 3 है। सांसद ने आगे मुजफ्फरनगर में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षिका ने नफरत फैलाने का काम किया है। अगर बच्चे ने कोई गलती की थी तो उसकी शिक्षिका खुद पिटाई कर सकती थीं। बच्चों के बीच भी नफरत फैलाने का काम शिक्षिका ने किया है।

बच्चे को पीटने वाले का कोई कसूर नहीं है। शिक्षिका इसमें कसूरवार हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। सांसद ने कहा कि लोकसभा चुनाव आ रहा है इसलिए देश का माहौल खराब करने की साजिश की जा रही है।

आगे कहा कि इंसानियत को कोई मजबूत नहीं कर रहा है। इंसानियत को मजबूत करना होगा। अगर इंसानियत मजबूत नहीं हुई तो देश का बड़ा नुकसान होगा।