डच कंपनी फिलिप्स ने भारतीय बाजार में अपनी 4K स्मार्ट टीवी के नए मॉडल लॉन्च किए हैं। य टीवी 50-इंच और 58-इंच साइज में आएंगे। इनमें डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटम्स टेक्नोलॉजी के साथ बॉर्डरलेस डिजाइन मिलेगा। ये टीवी HDR10+ को भी सपोर्ट करेंगे।
फिलिप्स 4K स्मार्ट टीवी की कीमत
साइज | मॉडल | कीमत |
50-इंच | 50PUT6604 | 1,05,990 रुपए |
58-इंच | 58PUT6604 | 1,19,990 रुपए |
फिलिप्स 4K स्मार्ट टीवी का स्पेसिफिकेशन
- दोनों साइज के टीवी में 4K LED पैनल दिया है, जिसका आसपेक्ट रेशियो 16:9 है। इनमें माइक्रो डिमिंग फीचर दिया है। टीवी डॉल्बी विजन और HDR10+ के साथ आती है। दोनों टीवी सफी ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करती है।
- इसमें वन बटन एक्सेस मिलता है। टीवी में अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे ऐप्स प्री-इन्सटॉल मिलेंगे।
- टीवी में बॉर्डरलेस डिजाइन दिया गया है। सभी एंगल से इसकी विजिविलटी एक जैसी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 802.11n मिराकास्ट सपोर्ट के साथ दिया है। साथ ही, इथरनेट RJ-45 पोर्ट, हेडफोन जैक, तीन HDMI पोर्ट और दो USB पोर्ट दिए हैं।
- टीवी में क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया है। इसमें 10 वॉट के दो स्पीकर दिए हैं, यानी कुल 20 वॉट का साउंड मिलेगा। फाइव बैंड इक्वालाइजर, नाइट मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे।
More Stories
Redmi Note 13R स्मार्टफोन Android 14 और Snapdragon 4 Gen 2 SoC चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ; विवरण जांचें | प्रौद्योगिकी समाचार
ट्राई ने आईएमटी के लिए पहचाने गए 37-43.5 गीगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम की परामर्श पत्र नीलामी पर टिप्पणियां प्राप्त करने की समय सीमा बढ़ाई | प्रौद्योगिकी समाचार
गुरुग्राम समाचार: अनंत राज ने टियर 2 और टियर 3 शहरों में उद्यम किया