Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Lucknow Murder: विकास किशोर लखनऊ में पिस्टल क्यों छोड़ गए? विनय के भाई ने उठाए सवाल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज गोलीकांड की वारदात से हड़कंप मच गया है। वारदात में विनय श्रीवास्तव नाम के शख्स की मौत हो गई है। मृतक के भाई ने हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। साथ ही अजय रावत, अंकित वर्मा और शमीम बाबा नाम के लोगों पर हत्या का शक जाहिर किया है। विनय का शव केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के लखनऊ स्थित आवास पर मिला है। मृतक विनय श्रीवास्तव केंद्रीय मंत्री के बेटे विकास किशोर का दोस्त बताया जा रहा है, वो करीब 6-7 साल से मंत्री के बेटे के साथ रह रहा था। वहीं, जिस पिस्टल से गोली लगी है वो कौशल किशोर के बेटे की बताई जा रही है। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने घटना के समय बेटे विकास के न होने की बात कही है। उनका दावा है कि उनका बेटा दिल्ली में है। मृतक के भाई ने मंत्री के बेटे पर भी सवाल उठा दिए हैं। मृतक भाई ने कहा कि अगर विकास किशोर दिल्ली गए हैं और वो मेरे भाई को भी साथ दिल्ली ले गए होते तो यह हत्या वाला कांड नहीं होता। आखिर वो मेरे भाई को साथ क्यों नहीं ले गए, पिस्टल क्यो छोड़ गए।

मृतक के भाई विकास ने बताया कि मेरे छोटे भाई ने बीती देर रात करीब 1:20 बजे विनय को फोन किया था कि आप कहां हो तो विनय ने आने की बात कही थी। विकास ने बताया कि बातचीत के दौरान ऐसा लग रहा था जैसे पीछे किसी तरह की बातचीत या झड़प हो रहा हो। सुबह तड़के 4 बजे हमें पता चला कि मेरे भाई को गोली लग गई है। जब मौके पर पहुंचा तो उसे मृत पाया है। उसे खून भी बहा है। मृतक के भाई ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। साथ ही मृतक के भाई ने केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब मेरे भाई विकास किशोर के साथ रहता था। हर जगह जाता था तो वो इस बार दिल्ली विनय को साथ लेकर क्यों नहीं गए और अपनी पिस्टल साथ क्यों नहीं लेकर गए। जिस पिस्टल से गोली चली है, वो केंद्रीय मंत्री के बेटे की बताई जा रही है।

विकास ने अजय रावत, अंकित वर्मा और शमीम बाबा नाम के लोगों पर हत्या का शक जाहिर किया है। घटना के समय भी इन तीनों लोगों के मौजूद रहने की बात कही जा रही है। पीड़ित भाई ने कहा कि अगर मेरे भाई को गोली लगी थी तो उसे हॉस्पिटल ले जाना चाहिए था, लेकिन यह लोग उसे हॉस्पिटल नहीं ले गए। विकास ने बताया कि हत्या के बाद बॉडी वही पर डाले रहे। मृतक केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के साथ 6-7 साल से साथ रह रहा था। मृतक के भाई ने कहा कि रंजिश जरूर हो सकती है, तभी तो हत्या की गई है। बताया 10 दिन पहले जमीन विवाद को लेकर विनय कुछ बात कर रहा था। ऐसा लग रहा है उसी जमीन विवाद या किसी बातचीत के चलते गोली मारी गई है। इसके साथ ही विकास श्रीवास्तव ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बदले जाने की आशंका जाहिर की। मेरे भाई को न्याय मिले। अंकित वर्मा ने सुबह 4 बजे के करीब विनय श्रीवास्तव के गोली लगने की सूचना विनय के घर वालों को दी थी। मृतक विनय श्रीवास्तव 4 भाई थे। विनय भाइयों में दूसरे नंबर थे।