Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

सोनभद्र में पुलिस-पशु तस्कर में मुठभेड़, एक गिरफ्तार, 6 अन्य फरार

Default Featured Image

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरमुरा खाना खजाना ढाबे के पास गुरुवार रात साढे़ दस बजे पशु तस्कर के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। भागने के दौरान एक पशु तस्कर के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, छह पशु तस्कर फरार हो गए। सुबह ही हाथीनाला पुलिस ने 38 तस्करों के साथ 5 मवेशियों को पकड़ा था। वहीं, कुछ गो तस्कर फरार भी हो गए थे। घायल पशु तस्कर इन्ही में से एक था।

हाथीनाला एवं चोपन पुलिस को गुरुवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि रानीताली नाला के पास वध के लिए 5 अभियुक्तों 38 गोवंश ले जा रहे हैं। इनमें वांछित तीन लोगों की गिरफ्तारी के लिए चोपन हाथीनाला की संयुक्त पुलिस टीम प्रयासरत थी। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई। पशु तस्कर पुलिस के वाहन को देखते ही एक फायर झोंक दिया, जिससे पुलिस जीप का बायीं तरफ का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पशु तस्करों को दोनो थानों की पुलिस ने दौड़ाया तो फिर से पशु तस्कर ने एक फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में हाथीनाला थाना प्रभारी चन्द्रभान सिंह और चोपन थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने एक-एक फायर किया। भाग रहे पशु तस्कर रामकिशुन चौधरी ऊर्फ गुड्डू निवासी बामा नगर उटारी झारखंड के दाहिने पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही पशु तस्कर गिर पड़ा। वहीं, मौका पाकर आधा दर्जन अज्ञात पशु तस्कर भाग निकले।

घायल पशु तस्कर का चोपन सीएचसी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ओबरा सीओ चारु द्विवेदी, फोरेंसिक टीम के अलावा अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि एक तस्कर के पैर में गोली लगी है। बाकी अन्य तस्कर फरार हो गए हैं।