Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

पीपीपी मोड पर संचालित डायलिसिस सेवा के भुगतान के लिए मिला 2 करोड़ 47 लाख – Lagatar

Ranchi : राज्य में पीपीपी मोड पर संचालित डायलिसिस सेवा के भुगतान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 करोड़ 47 लाख 50 हजार रुपए का आवंटन किया गया है. डायलिसिस सेवा का संचालन करने वाली एजेंसी एस्केग संजीवनी प्राइवेट लिमिटेड का सरकार पर बकाया था. जिसके बाद कंपनी ने 1 सितंबर को डायलिसिस सेवा बंद कर दी थी. एमडी एनएचएम के आश्वासन के बाद सेवा बहाल की गई थी. आवंटित राशि के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी संबंधित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक और संबंधित जिले के सिविल सर्जन होंगे. राशि की निकासी संबंधित जिले के कोषागार से की जाएगी.

इन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल को राशि का आवंटन
फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका : 16 लाख
सदर अस्पताल, बोकारो : 30 लाख
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग : 40 लाख
एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमशेदपुर : 17 लाख
मेदनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पलामू : 5.50 लाख
सदर अस्पताल, पश्चिमी सिंहभूम : 5.50 लाख
सदर अस्पताल, धनबाद : 5.50 लाख
सदर अस्पताल, सिमडेगा : 5.50 लाख
सदर अस्पताल, देवघर : 16 लाख
सदर अस्पताल, कोडरमा : 22 लाख
सदर अस्पताल, जामताड़ा : 5.50 लाख
सदर अस्पताल, सरायकेला : 5.50 लाख
सदर अस्पताल, रांची : 5.50 लाख
सदर अस्पताल, गोड्डा : 13 लाख
सदर अस्पताल, लातेहार : 5.50 लाख
सदर अस्पताल, गिरिडीह : 5.50 लाख
सदर अस्पताल, चतरा : 5.50 लाख
सदर अस्पताल, गढ़वा : 5.50 लाख
सदर अस्पताल, साहिबगंज : 5.50 लाख
सदर अस्पताल, पाकुड़ : 5.50 लाख
सदर अस्पताल, गुमला : 5.50 लाख
सदर अस्पताल, रामगढ़: 5.50 लाख
सदर अस्पताल, खूंटी : 5.50 लाख
सदर अस्पताल, लोहरदगा : 5.50 लाख

इसे भी पढ़ें –प्रेसीडेंट ऑफ भारत विवाद : राहुल ने कहा, भारत, इंडिया या हिंदुस्तान, सबका मतलब मोहब्बत है…

You may have missed