Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल लंदन में सम्मानित होंगे

वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स लंदन चैप्टर द्वारा होगा सम्मान
फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश से भी मिलेंगे
राज्यपाल विदेश प्रवास पर रहेंगे 11 से 18 सितम्बर तक

भोपाल : शुक्रवार, सितम्बर 8, 2023,

 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स लंदन चैप्टर द्वारा  सम्मानित किया जाएगा। श्री पटेल को 14 सितंबर 2023  को  ब्रिटिश पार्लियामेंट लंदन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। समारोह लंदन के स्थानीय समय के अनुसार शाम 6 बजकर 30 मिनट पर आयोजित होगा। प्रवास के दौरान राज्यपाल श्री पटेल फ्रेड्स ऑफ मध्यप्रदेश के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल  समारोह में सम्मिलित होने के लिए 11 सितंबर को लंदन के लिए प्रस्थान करेंगे। लंदन से प्रवास उपरांत 18  सितंबर को  भारत लौटेगें।