गिरफ्तार।
– फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र में खैर रोड पर स्वर्ण भूमि गेस्ट हाउस के सामने सडक़ सहारे डेटोनेटर की अमोनियम नाइट्रेट छड़ फेंकने के मामले में दो और गिरफ्तारी की गई हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि इस मामले में अब तक हुई जांच में सामने आया है पूर्व में जेल भेजे गए मुख्य आरोपी चांद ने अपने परिचित साथी को फंसाने के लिए राजस्थान से छड़ मंगवा कर फेंकी थी। मुख्य आरोपी ने ही पुलिस को अपने साथी पर आरोप लगाकर छड़ फेंके जाने की सूचना दी थी।
मुख्य आरोपी चांद को पुलिस ने उसी रात दबोच लिया था। उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर अब परसौली नौझील मथुरा के विष्णु उर्फ विकास व एक अन्य को पुलिस ने ताजपुर रसूलपुर के रास्ते से दबोचा है। ये दोनों मौके पर छड़ फेंकने में शामिल थे। अब उसकी पुलिस तलाश कर रही है, जिसने राजस्थान से यहां उन्हें छड़ लाकर दी थीं।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘चुनावों के दौरे पर अरविंद केजरीवाल की जमानत पर विचार किया जा सकता है।’
अन्तर्वासना की हत्या के बाद, लोगों ने अनाथालय और
गतका गेम को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए हरजीत ग्रेवाल को ‘सिख अचीवर्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया