Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

दतिया : किसान करंट लगने से मौत

  • 09-Sep-2023

दतिया : अतरेटा थाना अंतर्गत गांव बुड़ेरा में गुरुवार-शुक्रवार की दरिमियानी रात धान के खेत में पानी लगा रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। 51 वर्षीय पर्वत सिंह परिहार खेती बाड़ी का काम करता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शुक्रवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।परिजनों ने बताया कि पर्वत सिंह खेतीबड़ी का काम करता था। शुक्रवार रात को वह अपने धान के खेत मे पानी लगाने के लिए गया था। सुबह जब वह लौटकर नहीं आया। तब उसे खोजने उसका भाई खेत पर पहुंचा और मामले का खुलासा हुआ।किसान मोटर पम्प के पास पड़ा हुआ था। झुलसी हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।